Gold Price Today: लखनऊ समेत यूपी में सोने के तेवर पड़े नरम, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24K और 22K के ताजा रेट

24 जुलाई 2026 को लखनऊ समेत पूरे यूपी में सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। नवाबों के शहर लखनऊ में 24 कैरेट सोना फिसलकर ₹1,46,320 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए कानपुर, वाराणसी और अयोध्या समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 9:35 AM IST

Lucknow: देशभर के सराफा बाजारों में पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड बना रही सोने की कीमतों पर शुक्रवार (24 जुलाई) को ब्रेक लग गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह सोने के भाव में राहत भरी गिरावट दर्ज की गई। न

वाबों के शहर लखनऊ में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत फिसलकर 1,46,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है, जिससे आज खरीदारी करने की सोच रहे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

यूपी के इन पड़ोसी जिलों में भी घटे दाम

राजधानी लखनऊ के असर से प्रदेश के अन्य प्रमुख शहर भी अछूते नहीं रहे। लखनऊ से सटे कानपुर और अयोध्या के सराफा बाजारों में भी 22 कैरेट सोना लगभग 1,34,140 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,46,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं, धार्मिक नगरी वाराणसी और गोरखपुर में भी कीमतों में गिरावट से बाजार में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय सराफा व्यापारियों का कहना है कि रेट कम होने से सावे (शादियों का सीजन) की तैयारियों में जुटे परिवारों के लिए यह राहत भरा मौका है।

Gold-Silver Price Hike: फिर बेकाबू हुई सोने-चांदी की चमक! एक ही दिन में 3,500 रुपये से ज्यादा उछले दाम, जानें नया रेट

क्यों अचानक गिरे सोने के दाम?

सोने-चांदी की दरों में आई इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेत हैं। रॉयटर्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना घटकर 4,042.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गया है, जिससे दुनिया भर में महंगाई का डर फिर बढ़ गया है।

फेड रिजर्व के फैसले से बाजार में सतर्कता

महंगाई की चिंताओं के बीच अमेरिका का केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' आने वाले महीनों में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। CME FedWatch टूल के मुताबिक, सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 81% संभावना जताई जा रही है।

गहने बनवाने वाले ध्यान दें! दिल्ली से चेन्नई तक सोने-चांदी के रेट्स में भारी बदलाव, देखें अपने शहर की नई लिस्ट

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने से पैसा निकालकर अन्य माध्यमों में लगाते हैं, जिससे सोने की मांग कम होती है। इसी वजह से भारतीय सराफा बाजार समेत लखनऊ के स्थानीय बाजार में भी आज सुस्ती देखी जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  24 July 2026, 9:35 AM IST