Gold Price Today: अक्षय तृतीया के बाद सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी लुढ़की, जानें ताजा भाव

अक्षय तृतीया के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में गोल्ड दो दिनों में 500 रुपय तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी भी फिसली। जानें ताजा रेट और आगे बाजार का रुख क्या रह सकता है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 8:00 AM IST

New Delhi: अक्षय तृतीया के मौके पर स्थिर रहने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान बाजार पर बना हुआ है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन के बाद आई इस गिरावट को बाजार में सामान्य सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली में दो दिन में सस्ता हुआ सोना

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 500 रुपय तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में 460 रुपय की कमी आई है। वहीं आज के दिन की बात करें तो दोनों श्रेणियों में 10 रुपय प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है। इससे फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,430 रुपय  और 22 कैरेट का 1,42,490 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold Price Today: गोल्ड महंगा, चांदी सस्ती… बाजार में दिखा उल्टा ट्रेंड, जानिये ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं, हालांकि कुछ जगहों पर हल्का अंतर देखा गया है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपय प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,42,340 रुपय है।

चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट की कीमत 1,55,990 रुपय और 22 कैरेट 1,42,990 रुपय प्रति 10 ग्राम है। वहीं लखनऊ और जयपुर में दिल्ली के समान ही रेट देखने को मिल रहे हैं। पटना और अहमदाबाद में भी कीमतों में मामूली अंतर के साथ गिरावट का असर साफ दिखाई दे रहा है।

18 कैरेट सोने की बात करें तो यह अधिकांश शहरों में 1,16,460 रुपय से 1,18,540 रुपय प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।

चांदी भी फिसली, कीमत में गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी आई है। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी का भाव 100 रुपय गिरकर 2,74,900 रुपय प्रति किलोग्राम हो गया है।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी दर पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव 2,79,900 रुपय प्रति किलोग्राम है। इससे पहले 17 अप्रैल को चांदी 5000 रुपय सस्ती हुई थी और 18 अप्रैल को इसमें 10,000 रुपय की तेज बढ़त देखी गई थी।

Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में कई शहरों में सोने के दाम घटे, जानिये अपने यहां का ताजा रेट

बाजार की दिशा तय करेंगे वैश्विक संकेत

आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा कई वैश्विक और आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर बाजार पर पड़ सकता है। इसके अलावा बड़े देशों के आर्थिक आंकड़े भी कीमतों को प्रभावित करेंगे।

इस हफ्ते ट्रेडर्स खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर नजर रखेंगे। इनमें रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा और कंज्यूमर सेंटिमेंट शामिल हैं। साथ ही अमेरिका और ब्रिटेन के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के पीएमआई आंकड़े भी बाजार की चाल तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुल मिलाकर, फिलहाल बाजार में हल्की नरमी का रुख है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर इसमें बदलाव संभव है।

Location :  New Delhi

Published :  21 April 2026, 8:00 AM IST