यूपी की सबसे बड़ी ख़बर: सुल्तानपुर, मेरठ, गोंडा, झाँसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर के SP बदले गए

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गुरुवार रात 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शामिल हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 August 2026, 12:10 AM IST

Lucknow:उत्तर प्रदेश में गुरुवार की आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शासन ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के तबादले कर दिए। इस बदलाव के तहत सुल्तानपुर, मेरठ, गोंडा, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।

अफसरों की ट्रासफर लिस्ट

तबादला सूची के अनुसार आपीएस विनीत जायसवाल का तबादला गोण्डा से सुल्तानपुर किया गया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम का तबादला सुल्तानपुर से लखनऊ किया गया है।

मेरठ और झांसी में बदलाव

आईपीएस अविनाश पाण्डेय को मेरठ से पुलिस अधीक्षक लखनऊ भेजा गया है। आईपीएस बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ बनाया गया है।

आईपीएस अभिषेक को बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोण्डा बनाया गया वहीं आईपीएस विकास कुमार को बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी भेजा गया है।

आईपीएस कृष्ण कुमार को सम्भल ले पुलिस अधीक्षक, बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विकास चन्द्र त्रिपाठी को बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक, सम्भल तैनात किया गया है।

आईपीएस मार्तण्ड प्रकाश सिंह को हरदोई से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस महकमे में हलचल तेज

तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिन्हें अब कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

इस लिस्ट में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, अफसरों ने संभाला मोर्चा; प्रयागराज में पानी निकालने के लिए रात-दिन जुटी टीमें!

सुल्तानपुर, मेरठ और गोंडा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस कप्तानों का बदलाव खासा अहम माना जा रहा है। वहीं, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी नए SP को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए शासन ने यह प्रशासनिक कदम उठाया है।

सरकार की ओर से लगातार पुलिस व्यवस्था में बदलाव कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सके।

Murder in Lucknow: लखनऊ में दिनदहाड़े दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या, पति ने फोन कर बुलाया और…

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार अपराध नियंत्रण पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Location :  Lucknow

Published :  20 August 2026, 11:36 PM IST