
योगी सरकार का 52 अधिकारियों को तोहफा (Img- AI)
Lucknow: छोटी दिवाली के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य भर के 52 अधिकारियों को प्रमोशन (पदोन्नति) और संशोधित वेतनमान (पे-स्केल) का तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से विकास प्राधिकरणों, जिला प्रशासन, विश्वविद्यालयों, चुनाव कार्यालयों और अन्य सरकारी विभागों में काम कर रहे अधिकारियों को लाभ मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभागीय चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने इन प्रमोशन के लिए जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को इस नए वेतनमान का लाभ उस तारीख से मिलेगा, जिस दिन से उन्होंने अपने वर्तमान पदों का कार्यभार संभाला था।
सरकारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को पहले 'पे-बैंड-3' के तहत वेतन मिल रहा था, जिसमें 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये तक का वेतनमान और 6,600 रुपये का ग्रेड पे (लेवल-11) शामिल था। लेकिन अब उन्हें उच्च वेतनमान में प्रमोट किया गया है। वेतन की रेंज तो 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये ही रहेगी, लेकिन ग्रेड पे को बढ़ाकर 7,600 रुपये (लेवल-12) कर दिया गया है।
आपदा पीड़ितों के लिए यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, आश्रितों को 4 नहीं अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
यह आदेश उत्तर प्रदेश सरकार के 'नियुक्ति अनुभाग-3' (Appointment Section-3) के विशेष सचिव अवनीश सक्सेना ने औपचारिक रूप से जारी किया है। यह फैसला विभागीय चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इस सूची में 2012, 2013 और 2014 बैच के अधिकारी शामिल हैं।
लेवल-11 से लेवल-12 वेतनमान में मिली पदोन्नति (Img- AI)
प्रमोशन पाने वालों में सुशील प्रताप सिंह (सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण) और रजनीश कुमार मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर) शामिल हैं। ये दोनों ही 2012 बैच के अधिकारी हैं। इस बीच, 2013 बैच के अधिकारियों में हिमांशु कुमार गुप्ता (सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण), अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव-I, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह और रामजी मिश्रा के नाम शामिल हैं।
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: FIR या जांच चल रही के आधार पर कोई उम्मीदवार अयोग्य नहीं होगा
इस प्रक्रिया में कई और नाम भी शामिल है। जैसे- 2014 बैच के अधिकारियों में अभिनव रंजन श्रीवास्तव, दिनेश, गौरव श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी, शशि भूषण राय, दीपाली भार्गव, विनय कुमार सिंह-II, अभय कुमार पांडे-II, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी और सुनील कुमार। ये अधिकारी वर्तमान में अयोध्या, लखनऊ, महोबा, बरेली, हरदोई, वाराणसी, कानपुर और फतेहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं।
Location : Lucknow
Published : 7 November 2026, 4:50 PM IST