गोरखपुर को मिला नया एसपी सिटी, जानें किस आईपीएस के कंधों पर सौंपी गई जिम्मेदारी? पढ़ें अधिकारी का पूरा बैकग्राउंड

गोरखपुर में वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ ने नए एसपी सिटी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जनकेंद्रित पुलिसिंग, त्वरित शिकायत निस्तारण और अपराध रोकथाम को अपनी प्राथमिकता बताया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 March 2026, 4:45 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ ने सोमवार को शहर के नए एसपी सिटी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पद संभालते ही उन्होंने साफ संदेश दिया कि पुलिसिंग को जनकेंद्रित बनाया जाएगा और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

गाजियाबाद में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

आईपीएस पाटिल निमिष दशरथ मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद में डीसीपी ट्रामा सेंटर के पद पर तैनात थे।

वहां करीब तीन वर्षों तक उन्होंने कानून व्यवस्था को संभालने के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

BREAKING NEWS: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर दिनदहाड़े गोलीकांड, सैलून संचालक के सिर में लगी गोली

फरियादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी सिटी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस तंत्र को और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो...

उन्होंने कहा कि हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LPG Crisis: नहीं हो रहा गैस सिलिंडर बुक तो इस नंबर पर करें WhatsApp, तुरंत आएगा कंफर्म मैसेज

झूठी शिकायत करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

एसपी सिटी पाटिल निमिष दशरथ ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस सभी पक्षों की बात सुनकर ही कार्रवाई करेगी।

ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

आगामी ईद पर्व को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 16 March 2026, 4:45 PM IST