पति से करवाया तलाक, हवस का बनाया शिकार और फिर मुकर गया ‘दरिंदा’, बिहार की सनसनीखेज कहानी ने उड़ाए सबके होश

वैशाली के बिदुपुर में 5 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने तलाक करवाकर मुकरा, दो बार गर्भपात कराया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अब हाजीपुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Updated : 11 August 2026, 12:17 PM IST
google-preferred

Vaishali: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने युवक पर करीब पांच साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, बिदुपुर बाजार निवासी देवेंद्र पंडित के पुत्र सूरज कुमार की उसके पति से दोस्ती थी, जिसके चलते उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने हंसी-मजाक में एक सेल्फी ले ली और फिर उसी निजी तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। डर और दहशत के साए में जी रही पीड़िता धीरे-धीरे आरोपी के शिकंजे में फंसती चली गई।

पति से तलाक लेने का झांसा और बच्चों को अपनाने का झूठा भरोसा

पीड़िता की पहली शादी मुजफ्फरपुर निवासी बिट्टू कुमार से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। शातिर आरोपी सूरज ने सुनियोजित साजिश के तहत महिला के पति को शराबी बताते हुए उसे अपने पाले में लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह सब्जबाग दिखाया कि वह उससे बेइंतहा मोहब्बत करता है और पति से तलाक मिलते ही वह उससे धूमधाम से शादी कर लेगा तथा उसके दोनों बच्चों को भी अपनाएगा। आरोपी के इस फरेबी जाल में फंसकर महिला ने अपने हंसते-खेलते परिवार को तोड़ दिया और पति से कानूनी तलाक ले लिया। लेकिन तलाक मिलते ही शातिर सूरज अपने वादे से मुकर गया।

‘महफिल में साथ बैठ के किया चीयर्स…’ उसके बाद पलभर में बदल गया याराना, हत्या कर लहूलुहान हाल में तड़पते छोड़ फरार हुए सनकी दोस्त

पटना से दिल्ली और गुजरात की अंधेरी गलियों में प्रताड़ना

तलाक के बाद आरोपी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए पहले पटना, फिर देश की राजधानी दिल्ली और अंत में गुजरात लेकर गया। शुरुआती कुछ दिन गुजरात में सामान्य बीते, लेकिन जल्द ही महिला को सूरज के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों की भनक लग गई। जब पीड़िता ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो हैवान बने सूरज ने उसे बेरहमी से पीटा और कमरे में बंधक बना दिया। हद तो तब हो गई जब गुजरात के स्थानीय थाने में गुहार लगाने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस बिहार लौटी।

दो बार जबरन गर्भपात का खौफनाक सच और जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी सनसनीखेज खुलासा किया है कि इस पांच साल के काले दौर में उसे दो बार जबरन गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा। उसका आरोप है कि पहली बार नागालैंड स्थित आवास पर दवाइयों के जरिए गर्भप्रकरण को अंजाम दिया गया, जबकि दूसरी बार तीन महीने का गर्भ होने के बावजूद आरोपी ने साजिश के तहत उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता न्याय की आस में गुजरात से लौटकर सीधे सूरज के घर पहुंची, तो उसका फोन बंद मिला। वहां मौजूद आरोपी के पिता देवेंद्र पंडित और बड़े भाई पंकज कुमार ने उसे जान से मारने और जमीन में जिंदा दफनाने की खौफनाक धमकी देकर वहां से खदेड़ दिया।

हरिद्वार में खौफनाक वारदात: मदद के लिए फोन मिलाया तो छीनकर सड़क पर पटका, फिर डंडों से लहूलुहान कर बाइक तोड़ी

हाजीपुर फैमिली कोर्ट में गुहार

स्थानीय थानों से मायूस होने के बाद आखिरकार पीड़िता ने हाजीपुर फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही मुख्य आरोपी सूरज कुमार अपने परिवार सहित फरार हो गया है, और उसके रिश्तेदारों के माध्यम से पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वैशाली पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज मामले की गंभीरता को समझते हुए फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि इन तमाम गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Location :  Vaishali

Published :  11 August 2026, 12:16 PM IST

Related News

Advertisement