Samastipur: बिहार की बेटी से फिर बदसलूकी, पहले नाबालिग का दुपट्टा खींचा; फिर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से मारपीट और बदसलूकी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तीन दिनों में यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की को घेरकर मारपीट और दुपट्टा खींचते लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो की लोकेशन, तारीख और सत्यता जांच रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 September 2026, 12:48 PM IST

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़कियों से मारपीट और बदसलूकी से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। अब तीन दिनों के भीतर ऐसा तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। नया वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

वीडियो में लड़की को घेरकर मारपीट

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक नाबालिग लड़की को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़की का दुपट्टा खींचने और उसका हाथ मरोड़ने की घटना भी नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

Safety Tips For Women: क्या कोई सोशल मीडिया पर कर रहा है ब्लैकमेल? घबराएं नहीं, फॉलों करें ये 5 अचूक तरीके

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस सबसे पहले यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तव में कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है या नहीं। इसके साथ ही वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

तीन दिनों में सामने आया तीसरा मामला

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में समस्तीपुर से इस तरह का यह तीसरा वीडियो सामने आया है। इससे पहले कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर से एक युवती से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके करीब 16 घंटे बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव से युवक और युवती से मारपीट और बदसलूकी का एक और वीडियो सामने आया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी बताई गई।

Nagaland: जहरीली शराब का कहर, एक-दो नहीं दर्जनों लोगों की मौत; SIT जांच में मिले अहम सुराग

पुराने वीडियो को नए मामले से जोड़ने की भी जांच

कल्याणपुर के नाम से वायरल हो रहे नए वीडियो को लेकर पुलिस घटना की तारीख और स्थान की पुष्टि कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं पुराने वीडियो को नए घटनाक्रम से जोड़कर तो प्रसारित नहीं किया जा रहा। सत्यापन के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

पहले मामलों में हुई कार्रवाई

समस्तीपुर में पहले सामने आए दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अब तीसरे वीडियो ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है। फिलहाल जांच का मुख्य फोकस वीडियो की सत्यता, स्थान, तारीख और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान पर है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Location :  Samastipur

Published :  26 September 2026, 12:48 PM IST