Patna News: IGIMS के डॉक्टरों का कमाल, बिना बेहोश किए 10 मिनट में सांस नली से निकाली 1 इंच लंबी हड्डी

पटना IGIMS में डॉक्टरों ने बिना बेहोश किए मरीज की सांस नली से 2 महीने से फंसी हड्डी निकाली। डॉ. सत्यदेव चौबे ने ब्रोंकोस्कोपी तकनीक से किया सफल इलाज।

Updated : 7 May 2026, 6:28 AM IST
google-preferred

Patna: राजधानी के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। यहाँ के डॉक्टरों ने एक मरीज की सांस नली में पिछले दो महीनों से फंसी एक इंच लंबी हड्डी को महज 10 मिनट में सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। इस जटिल प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मरीज को न तो बेहोश किया गया और न ही कोई चीरा लगाया गया।

दो महीने से परेशान था मरीज

सांस की नली में हड्डी का टुकड़ा फंसने की वजह से मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ और लगातार खांसी की समस्या हो रही थी। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में जब मरीज का सीटी स्कैन कराया गया, तो नली में अवरोध की पुष्टि हुई। दूरबीन (ब्रोंकोस्कोपी) से जांच करने पर पता चला कि हड्डी का एक इंच लंबा टुकड़ा वहां फंसा हुआ है। दो महीने बीत जाने की वजह से उस पर मांस की परतें जम गई थीं, जिससे उसे निकालना और भी चुनौतीपूर्ण था।

Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- ‘मेरे PA की हत्या सोची-समझी साजिश, रेकी के बाद किया गया प्री-प्लान्ड मर्डर’

बिना बेहोशी के सफल प्रक्रिया

डॉ. सत्यदेव चौबे ने बताया कि उन्होंने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। फाइबर ऑप्टिक फ्लेक्सिबल ब्रोंकोस्कोपी के जरिए मुंह के रास्ते नली में पहुंचकर सावधानीपूर्वक हड्डी को बाहर खींच लिया गया। इस दौरान मरीज पूरी तरह होश में था, जिससे रिकवरी भी तत्काल हो गई।

Rampur News: शाहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी संस्थानों में सेंध लगाने वाला अंतरजनपदीय चोर गिरोह गिरफ्तार; भारी माल बरामद

विशेषज्ञों की अपील

डॉक्टरों ने आम लोगों से अपील की है कि भोजन करते समय बात न करें और हड्डी वाले मांस को खाते वक्त विशेष सतर्कता बरतें। यदि गले में कुछ फंसने का अहसास हो या सांस लेने में अचानक दिक्कत आने लगे, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें।

Location :  Patna

Published :  7 May 2026, 6:28 AM IST

Advertisement