‘हम दोनों ने कर ली है शादी’ जब पुलिस ने पकड़ीं दो फरार सहेलियां, तो जिद सुनकर चकरा गया खाकी का भी सिर

पटना के अदालतगंज की दो पड़ोसी सहेलियां घर से भागकर खगड़िया पहुंचीं और मंदिर में शादी कर ली। एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम छात्रा के इस कदम ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है, लेकिन वे परिवार से मिलने को तैयार नहीं हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 August 2026, 9:28 AM IST

Patna: राजधानी पटना से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोच में डाल दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अदालतगंज इलाके में रहने वाली दो पड़ोसी लड़कियां पिछले तीन साल से एक-दूसरे की गहरी दोस्त थीं। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के सपने देखने लगीं। समाज और परिवार की पाबंदियों से बेपरवाह होकर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली और घर छोड़ने का बड़ा कदम उठा लिया।

मंदिर में रचाई शादी और जेब में थे सिर्फ 3500 रुपये

बीते 7 अगस्त को दोनों लड़कियां अचानक अपने घर से गायब हो गईं। परिजनों ने जब उनकी तलाश की और कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ट्रेन पकड़कर सीधे खगड़िया पहुंच गई थीं। उनके पास सफर और खर्च के लिए कुल 3,500 रुपये थे। खगड़िया पहुंचकर दोनों ने एक स्थानीय मंदिर में शादी कर ली और इसके बाद शहर के एक होटल में कमरा लेकर रुकी थीं।

एक-दो नहीं बल्कि पूरे दस ताबड़तोड़ वार… प्यार में पागल बीटेक इंजीनियर बना हैवान, बिहार से ऐसे शिकंजे में आया कातिल

अलग-अलग धर्म और कक्षाओं से जुड़ा है मामला

इस पूरी घटना का एक पहलू यह भी है कि दोनों की पृष्ठभूमि अलग-अलग है। इनमें से एक लड़की हिंदू परिवार से है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है (जिसके पिता सीआईडी में कार्यरत बताए जा रहे हैं), जबकि दूसरी लड़की मुस्लिम समुदाय से है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। अलग-अलग धर्म और सामाजिक दायरे से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों ने अपनी दुनिया सिर्फ एक-दूसरे को मान लिया था और हर हाल में साथ रहने का फैसला किया था।

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पटना पुलिस की टीम ने तकनीक और छानबीन की मदद से दोनों का सुराग लगा लिया। कोतवाली थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक टीम खगड़िया भेजी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए दोनों को सुरक्षित पटना वापस लाई और नियमानुसार मेडिकल जांच करवाई।

Patiala Pitbull Dog Attack: महिला को नोचा, पति को घसीटा…चबा गया आधा शरीर! रोंगटे खड़े कर देगा ये CCTV VIDEO!

परिवार से मिलने से साफ इंकार, एक-दूसरे का नहीं छोड़ा साथ

पटना लौटने के बाद जब दोनों लड़कियों के परिजन उनसे मिलने पहुंचे, तो उन्होंने अपने माता-पिता या परिवार के किसी भी सदस्य से बात करने से साफ इनकार कर दिया। वे अपनी जिद पर अड़ी रहीं कि वे अब केवल एक-दूसरे के साथ ही रहेंगी। पुलिस और प्रशासन के सामने यह मामला एक ब ड़ी उलझन बन गया है, क्योंकि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। एएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, ताकि नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

Location :  Patna

Published :  13 August 2026, 9:28 AM IST