हथियार तस्करी पर शिकंजा! नालंदा में NIA-ATS की छापेमारी, गन हाउस समेत कई ठिकाने खंगाले; जानिये पूरी डिटेल्स

नालंदा की छापेमारी में कुछ ऐसा मिला है, जिसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। कई ठिकानों से जुड़े सुराग एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन असली कड़ी अभी सामने नहीं आई है जो खुलासा होगा, वह कहानी बदल सकता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 April 2026, 10:16 AM IST
google-preferred

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद-विरोधी दस्ता (ATS) की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला समेत कुल 10 ठिकानों पर की जा रही है। टीम सुबह करीब 4.30 बजे से ही जांच में जुटी है।

हथियार तस्करी नेटवर्क पर फोकस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छापेमारी हथियार तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क की जांच के लिए की जा रही है। जांच एजेंसियां जिले में अवैध हथियारों के सप्लाई चैन और उसके स्रोतों का पता लगाने में जुटी हैं। कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि संदिग्धों को भनक न लग सके।

गन हाउस समेत कई ठिकाने रडार पर

जांच टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र में स्थित ‘पीके गन हाउस’ समेत कई अन्य स्थानों पर दबिश दी है। यहां मौजूद हथियारों के स्टॉक, लाइसेंस और सीरियल नंबर का मिलान किया जा रहा है। इसके अलावा एक ज्वेलरी दुकान को भी जांच के दायरे में लिया गया है, जिससे इस नेटवर्क के आर्थिक पहलुओं की भी पड़ताल की जा सके।

बिहार से बंगाल तक ऐसे करते थे पशुओं की तस्करी, एसटीएफ ने ऐसी कसी नकेल

कई इलाकों में एक साथ छापेमारी

यह ऑपरेशन सिर्फ लहेरी तक सीमित नहीं है। टीम चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में भी एक साथ छापेमारी कर रही है। इस बड़े ऑपरेशन में करीब 100 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को भी इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।

ATS Raid

छापेमारी की तस्वीर (Img- Internet)

पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई

नालंदा में इससे पहले भी NIA की छापेमारी हो चुकी है। 4 दिसंबर को बिहार थाना के बारादरी मोहल्ला और भगनबीघा थाना क्षेत्र में रेड की गई थी। उस दौरान मो. परवेज और राजेंद्र यादव से पूछताछ की गई थी, जिससे इस नेटवर्क के कई अहम सुराग मिले थे।

नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा! आखिर क्यों तेज हुई अटकलें, जानें बिहार सरकार का बड़ा फैसला

पहले बरामद हो चुके हैं सैकड़ों कारतूस

जून 2025 में भी एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहसराय थाना क्षेत्र से 717 कारतूस और भगनबीघा क्षेत्र से 117 कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में अभिजीत कुमार के किराये के मकान से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था। उस समय पुलिस ने अभिजीत के पिता को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Location :  Nalanda

Published :  6 April 2026, 10:16 AM IST

Advertisement