“मेरे पति से दूर रह…” प्रेमिका के घर हाथापाई के बाद फंदे से झूलती मिली पत्नी, पढ़ें इस खूनी खेल की कहानी

बिहार के नालंदा में पति के अवैध संबंधों के चलते 24 वर्षीय प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला शव। प्रेमिका के घर मारपीट के बाद हुई घटना। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार किया, पति फरार। जानिए इस खूनी लव ट्रायंगल की पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 August 2026, 1:29 PM IST

Nalanda: बिहार के नालंदा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के जाल ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। परवलपुर थाना क्षेत्र के लढ़ुआरी मठियापर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मासूम बच्ची की मां प्रीति की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी से पहले का अफेयर और रोज का क्लेश

ग्रामीणों और मृतका के परिजनों के मुताबिक, प्रीति के पति पिंटू कुमार का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ शादी से पहले से ही चक्कर चल रहा था। पिंटू चेन्नई में मजदूरी करता है और 10 दिन पहले ही घर लौटा था।

घर आते ही वह अपनी कथित प्रेमिका से मिलने जाने लगा। प्रीति जब भी अपने पति को उस महिला के घर जाने से रोकती, तो घर में भारी क्लेश और मारपीट की नौबत आ जाती थी।

नौकरी की तलाश में असम से नोएडा पहुंची Gen-Z, PG में धारदार हथियार से हत्या; बिहार से जुड़े मर्डर के तार

घटना की सुबह प्रेमिका के घर हुई थी हाथापाई

चाची सास के अनुसार, घटना की सुबह भी जब पिंटू घर नहीं आया, तो प्रीति उसे बुलाने के लिए सीधे उस महिला के घर पहुंच गई। वहाँ दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और हाथापाई तक बात पहुँच गई। इस बदसलूकी और तमाशे के बाद प्रीति भारी मन से अपने घर लौटी और कुछ ही देर बाद उसका शव कमरे में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेमिका गिरफ्तार

जहानाबाद से पहुंचे प्रीति के मायके वालों का आरोप है कि पति और उसके साथियों ने हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दल-बल के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मायके वालों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पति की तलाश जारी है।

Location :  Nalanda

Published :  12 August 2026, 1:29 PM IST