
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में इंडिया महागठबंधन (सोर्स इंटरनेट)
Patna: बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में इंडिया महागठबंधन ने आज राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, जहानाबाद में राजद समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया, जबकि मनेर और हाजीपुर सहित कई इलाकों में सड़कों को जाम कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर में भी सुबह 6 बजे से ही टायर जलाकर विरोध शुरू हो गया।
इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी चक्का जाम में शामिल हुए। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि चक्का जाम की शुरुआत आज सुबह 9 बजे पटना के 2 वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय से हुई, जिसमें कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता भाग लेंगे।
राजद का आरोप है कि 30 जून से शुरू हुआ यह विशेष पुनरीक्षण अभियान एनडीए के इशारे पर चलाया जा रहा है ताकि दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब वर्गों के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकें। इसे उन्होंने मताधिकार छीनने की साजिश करार दिया है।
वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने भी आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत बैंक, बीमा कार्यालय और कोयला खदानों के बंद रहने की संभावना है। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि इस भारत बंद में करीब 25 करोड़ श्रमिक शामिल हो रहे हैं।
Weather Update: मॉनसून ने बदली चाल! यूपी में गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश की संभावना; जानें अपडेट
पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, डी राजा और एमए बेबी सहित महागठबंधन के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। यह विरोध प्रदर्शन आने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे सकता है।
Chandauli News: बिना टेंडर वसूली पर भड़के चालक, मुगलसराय स्टेशन पर स्टैंड विवाद ने पकड़ा तूल
Location : Patna
Published : 9 July 2025, 2:10 PM IST