इस तारीख को बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 30 हजार रुपये, जानें किस सीएम उम्मीदवार ने किया ऐलान
राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने महिलाओं, किसानों, जीविका दीदियों और सरकारी कर्मचारियों के हित में कई अहम घोषणाएं की हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने पर “माई बहिन मान योजना” के तहत हर महिला को सालाना 30 हजार रुपये और 5 साल में कुल 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।