बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत; जानें पूरा मामला

बिहार के मधुबनी जिले के केरवार गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। नहाने के दौरान हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 June 2026, 3:51 PM IST
google-preferred

Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र स्थित केरवार गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के कुछ बच्चे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत की ओर गए थे। खेत में करीब दो वर्ष पहले जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। हाल की बारिश और जलजमाव के कारण गड्ढे में काफी पानी भर गया था। बच्चे उसी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक-एक कर डूबने लगे।

चार बहनें और एक भाई ने गंवाई जान

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान दिनेश पंडित की 12 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र बसंत पंडित के रूप में हुई है। वहीं उनके चचेरे भाई-बहनों में छोटे पंडित का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, ललित पंडित की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और नुनु पंडित की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी शामिल हैं। सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार थे।

बेवफाई की नई दास्तां: बिहार में पुश्तैनी ज़मीन बेचकर पति ने बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही पत्नी बोली- ‘तुम मेरे पति नहीं’

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

घटना के समय कुछ अन्य बच्चे भी वहां मौजूद थे। साथियों को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को बाहर निकालते ही गांव में कोहराम मच गया।

बिहार से ग्रेटर नोएडा पढ़ने आई थी चांदनी, पिता ने सोचा था- मेरी बिटिया अफसर बनेगी, लेकिन अब किस्मत में सिर्फ आंसू

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, मिट्टी खनन के कारण बने इस गड्ढे की गहराई करीब 15 फीट थी, जो बारिश के पानी से पूरी तरह भर गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। बेनीपट्टी के एसडीएम, डीएसपी और पतौना थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Madhubani

Published :  3 June 2026, 3:51 PM IST

Related News

Advertisement