हिंदी
बिहार में तैयार नीतीश कैबिनेट
Patna/New Delhi: एनडीए की रिकार्ड जीत के बाद, नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। कल गुरूवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार सरकार का भव्य शपथ ग्रहण हुआ। शपथ के अगले दिन यानि आज शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कुल 18 मंत्रियों को विभाग बांट दिये गये हैं।
इस बार खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही NDA के सभी सहयोगी दलों भाजपा, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम और आरएलए के बीच मंत्री पदों का बंटवारा हो गया है।
विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितीन नवीन¸ अरूण शंकर प्रसाद, सुश्री श्रेयसी सिंह और प्रमोद चंद्रवंशी को दो या दो से अधिक विभाग सौंपे गये है। एलजेपी (आर) को दो विभाग सौंपे गये हैं। हम को एक और आरएलएम को एक-एक विभाग दिया गया है।
1. सम्राट चौधरी: गृह विभाग
2. विजय कुमार सिन्हा: भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग
3. मंगल पाण्डे: स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
4.दिलीप जयसवाल: उद्योग विभाग
5. नितीन नवीन: पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
6. रामकृपाल यादव: कृषि विभाग
7. संजय टाईगर: श्रम संसाधन विभाग
8.अरूण शंकर प्रसाद: पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
9. सुरेन्द्र मेहता: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग10. नारायण प्रसाद: आपदा प्रबंधन विभाग
11. रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
12. लखेन्द्र पासवान: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
13. सुश्री श्रेयसी सिंह: सूचना प्रावैधिकी विभाग, खेल विभाग
14. प्रमोद चंद्रवंशी: सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
खबर अपडेट की जा रही है..
Location : Patna
Published : 21 November 2025, 5:52 PM IST
Topics : Bihar Cabint Bihar New Govt Bihar CM Bihar News