सिवान में हैवानियत की हद पार! शख्स को तेजाब डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

बिहार के सीवन स्थित जीबी नगर के सरैया गांव के युवक पर तेजाब डालकर उसके उसकी दुकान के अंदर बंद कर के आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक की मौत हो गई।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 5 November 2026, 7:01 PM IST

Siwan: बिहार के सीवान से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव में एक युवक पर तेजाब डाल दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय युवक मोहम्मद नदीम हुसैन पर तेजाब डालकर उसे उसकी ही दुकान के अंदर बंद कर के आग लगा दी गई। जिसके बाद, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बहन अफसाना खातून ने बताया कि बीते बुधवार की रात लगभग रात के 8 बजे उन्हें अपने भाई के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली। जब वह भाई के पास पहुंची तो उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- कासगंज में गंगा में तैरने लगे 244 नन्हे कछुए, इनके जन्म से लेकर नदी तक पहुंचने की कहानी है खास!

युवक की बहन के मुताबिक, भाई ने अस्पताल ले जाते हुए बताया कि इस घटना के दौरान करीब 3 लोग शामिल थे, हालांकि वह उस समय उनकी पहचान नहीं बता सका।

परिजनों ने किया हंगामा

वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन नदीम का शव लेकर अलावलपुर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जल्द जीबी नगर के थानाध्यक्ष को निलंबित करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे तबतक शव नहीं हटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पहले थी दोस्ती, अब चलीं गोलियां: सुलतानपुर के डोडपुर में गाड़ियों से आए दबंगों की हवाई फायरिंग

इसके बाद, हंगामे की सूचना पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और SDPO प्रांजल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Location :  Siwan

Published :  5 November 2026, 7:01 PM IST