सिवान में दिल दहला देने वाला हादसा, पटाखों के मकान में भीषण विस्फोट, मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत!
बिहार के सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में पटाखों में आग लगने के बाद एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में करीब सात लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।