हिंदी
मोकामा में जनसुराज पार्टी के काफिले पर हमला, प्रत्याशी के चाचा की मौत
Mokama: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार के बीच एक बड़ी आपराधिक खबर आई है। मोकामा में प्रचार अभियान के दौरान जनसुराज पार्टी के काफिले पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपियों को धरपकड़ के लिये पुलिस टीमें गठित की गई।
जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में मारे गये शख्स की पहचान दुलारचंद यादव के रूप में की गई है। दुलारचंद यादव मोकामा से जनसुराज पार्ट के प्रत्याशी के चाचा थे। इसके साथ ही मृतक यादव महासंघ के भी अध्यक्ष थे।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये जारी सियासी सरगर्मियों के बीच मोकामा में फायरिंग और हत्या की इस घटना ने शांतिपूर्ण चुनाव और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं।
जानकारी के मुताबिक मोकामा में फायरिंग की यह घटना तब हुई, जब जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का काफिला चुनाव प्रचार के लिये निकला था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले पर हमला बोल दिया। फायरिंग करने के साथ ही गाड़ियों पर हमला किया गया।
इस घटना में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगते ही दुलारचंद यादव गिर पड़े। उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन बताया जाता है कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हमलावार दूसरी पार्टी के लोग बताये जा रहे हैं, जो घटना के बाद फिलहाल फरार हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल मौके पर तैनात है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
Location : Mokama
Published : 30 October 2025, 6:20 PM IST
No related posts found.