
सिवान में सांसें थाम देने वाला ड्रामा (Img- AI)
Siwan: बिहार के सिवान जिले में बुधवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में एक दो बच्चों की मां प्रेमी के संग रहने की जिद को लेकर सीधे 4 लाख वोल्ट के हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर जा चढ़ी। महिला को इतने ऊंचे और खतरनाक टावर पर चढ़ा देख आसपास के कई गांवों में अफरातफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति अपने 5 साल और 3 साल के दो छोटे मासूम बच्चों को लेकर मौके पर पहुंचा। टावर के नीचे खड़े होकर दोनों बच्चे रो-रोकर अपनी मां से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। मासूमों की दर्दभरी पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। महिला की पहचान गोपालगंज जिले के सिरसा गांव निवासी मूरत देवी के रूप में हुई, जो अपने मायके के पास रिश्तेदार के घर आई हुई थी।
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग चुकी है। काफी समझाने और वापस लाने के बाद भी वह घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर दोबारा चली गई थी। पति ने बताया कि प्रेमी के साथ रहने की जिद में महिला पहले अपने हाथ की नस भी काट चुकी है। पति ने अब अपनी जान का खतरा जताते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने को तैयार है।
देवरिया में यूरिया की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन, बिहार जा रही खाद से भरी पिकअप जब्त; तीन पर FIR
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक महिला को समझाया-बुझाया और आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को बचा लिया गया है और बिजली विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Siwan
Published : 5 August 2026, 4:15 PM IST
Topics : Bihar News crime news family dispute Siwan News