हिंदी
सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ
Patna: बिहार की राजनीति में करीब दो दशक बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना स्थित बिहार लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है।
सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने सम्राट चौधरी को नए कार्यकाल के लिए बधाई दी। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। यह उपस्थिति राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।#BiharCM #OathCeremony #BreakingNews@samrat4bjp @BJP4Bihar pic.twitter.com/l1mRF334LI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 15, 2026
Samrat Choudhary Oath: सम्राट चौधरी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जदयू से दो डिप्टी सीएम भी तय!
सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर में हुआ था। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति के बड़े नाम रहे हैं, जिन्होंने सात बार विधायक और सांसद के रूप में कार्य किया। उनकी माता पार्वती देवी भी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं।
सम्राट चौधरी ने 1990 के दशक में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1999 में वे राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बने थे, हालांकि उम्र संबंधी विवाद के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने राजद और जदयू में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई।
Location : Patna
Published : 15 April 2026, 11:03 AM IST