घर से एक साथ गायब हुए पांच लोग! पत्नी और चार बच्चों की तलाश जारी, पति के आरोपों से मचा बवाल

बिहार के नवादा में चार बच्चों के साथ पत्नी के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने मौलाना पर पत्नी से कथित नजदीकियों का आरोप लगाया है। नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 4:32 PM IST

Nawada: बिहार से एक ऐसा सनसनी मामला सामने आया है, जिसने आसपास के इलाकों हड़कंप मचा दिया। नवादा जिले में एक साथ घर के पांच लोग अचानक गायब हो गए और परिवार में मौजूद सदस्यों में किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं है कि यह सब कहां गए हैं। बता दें कि नानू नगर के रहने वाले फिरोज आलम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई है।

मामले को लेकर पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग घर में फातिहा पढ़ने वाले मौलाना से चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते वह मौलाना के साथ भाग गई और चार बच्चों को भी ले गई। इस मामले में पति ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

करीब 15 साल पहले हुई थी शादी

पूछताछ के दौरान पति फिरोज आलम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। पति ने पुलिस को आगे बताया कि एक महीने पहले उसकी पत्नी की जान-पहचान एक मौलाना से हुई थी। मौलाना उनके घर रोजाना फातिहा पढ़ने के लिए आता था, पर उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी और मौलाना के बीच में कुछ चल रहा है।

Sultanpur: गाजियाबाद से बिहार जा रहे परिवार के साथ हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर झपकी बनी काल

फिरोज ने बताया कि उसकी पत्नी परिवार के पीठ पीछे मौलाना से बात और नजदीकियां बढ़ा रही थी और परिवार को इस बात की भनक भी नहीं थी। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पति की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मौलाना को घर आने से किया था मना

फिरोज का कहना है कि कुछ समय बाद उन्हें पत्नी और मौलाना के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर संदेह होने लगा था। इसके बाद उन्होंने मौलाना को अपने घर आने से मना कर दिया। पति के मुताबिक, उस समय उन्हें दोनों के बीच कथित संबंधों की पूरी जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि करीब 10 दिन पहले उन्हें इस मामले को लेकर शक और गहरा हुआ।

नवादा नगर थाना (Img- X)

चार बच्चों के साथ हुई लापता

पति के अनुसार, इसके कुछ समय बाद उनकी पत्नी चारों बच्चों को लेकर अचानक घर से चली गई। महिला के घर से जाने के बाद फिरोज ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पत्नी कथित तौर पर करीब 40 वर्षीय मौलाना के साथ गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

बिहार के अररिया में रात भीषण सड़क हादसा: चार नाबालिग समेत छह की मौत, परिजनों में शोक

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने के संबंध में शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शिकायत में जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है, उसकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल महिला और चारों बच्चों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Location :  Nawada

Published :  20 November 2026, 4:32 PM IST