‘मां, पति कहीं ले जा रहा है’: पटना की विवाहिता का झारखंड के जंगलों में मिला शव, जानें पूरा मामला

Bihar Married Woman Death Case: पटना की नीतू का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से बरामद। पति गणेश यादव पर अपहरण और दहेज हत्या का आरोप। मां का फोन कॉल बना केस का बड़ा सुराग।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 September 2026, 9:12 AM IST

Patna: बिहार के पटना जिले के पालीगंज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी के बाद खुशहाल जिंदगी का सपना देखने वाली नीतू को क्या पता था कि जिस हमसफर का उसने हाथ थामा है, वही उसकी जिंदगी का कातिल बन जाएगा। खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव की रहने वाली स्वर्गीय गणेश यादव की पुत्री नीतू अपने पति गणेश यादव के साथ घर से बाहर निकली थी।

रास्ते में नीतू ने अपनी मां मालती देवी को फोन कर बताया था कि उसका पति उसे कहीं ले जा रहा है। इसके तुरंत बाद नीतू और उसके पति दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मां का दिल किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठा और उन्होंने 20 सितंबर को ही पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

6 दिन बाद मां की सबसे खौफनाक आशंका साबित हुई सच

आखिरकार छह दिनों के लंबे और दर्दनाक इंतजार के बाद वही हुआ जिसका नीतू के परिवार को डर था। झारखंड के चंपारण इलाके में सोझा जीटी रोड के सुनसान जंगलों से झारखंड पुलिस ने एक अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया, जिसकी पहचान नीतू के रूप में हुई। नीतू का शव मिलते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और पूरे गांव में कोहराम मच गया।

नंबर फर्जी, इरादे शातिर: देवरिया में चोरी की बाइक और फर्जी प्लेट के साथ पकड़ा गया बदमाश, बिहार तक फैला है गोरखधंधा

मां मालती देवी ने जो आशंका पुलिस के सामने जताई थी, वह शत-प्रतिशत सच साबित हुई। परिजनों का सीधा आरोप है कि पति गणेश यादव और उसके ससुराल वालों ने मिलकर नीतू का अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

प्रताड़ना की शिकार नीतू को पति ने ही उतारा मौत के घाट

मृतका की मां मालती देवी के अनुसार, शादी के बाद से ही सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी पति गणेश यादव और उसके परिवार वाले दहेज के लिए नीतू को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

बिहारी बाबू का गूंजा डायलॉग, “ममता ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली कि राहुल जैसा नेता मिला”

मांग पूरी न होने पर पति ने खौफनाक साजिश रची और नीतू को बहला-फुसलाकर झारखंड की सीमा में ले जाकर वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमें इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में जुट गई हैं। आरोपी पति और उसके परिजन घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Location :  Patna

Published :  26 September 2026, 9:12 AM IST