हिंदी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। पढ़ते रहें पल-पल का अपडेट
बिहार में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी
पूर्णिया में फैशन डिजाइनर और मोटिवेशनल स्पीकर नीतीश चंद्रा अपनी मां मंजू सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेहतर बिहार के लिए वोट किया है। मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि अभी तक वोट नहीं डाला है तो तुरंत मतदान केंद्र पहुंचें।
फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा ने मां के साथ किया मतदान, बेहतर बिहार के लिए वोट डालने का किया अपील#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #PurniaVoting #NitishChandra pic.twitter.com/LnzawkyQJh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 32.39%, पूर्वी चंपारण में 31.16%, शिवहर में 31.58%, सीतामढ़ी में 29.81%, मधुबनी में 28.66%, सुपौल में 31.69%, अररिया में 31.88%, किशनगंज में 34.79%, पूर्णिया में 32.94%, कटिहार में 30.83%, भागलपुर में 29.08%, बांका में 32.91%, कैमूर (भभुआ) में 31.98%, रोहतास में 29.80%, अरवल में 31.87%, जहानाबाद में 30.36%, औरंगाबाद में 32.88%, गया में 34.07%, नवादा में 29.02% और जमुई में 33.69% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि दूसरे चरण में मतदाता उत्साह पहले फेज के समान ही उच्च है।
रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में अपने पैतृक गांव कोनार पहुंचकर प्रशांत किशोर ने मतदान किया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय लोग और समर्थक उनके इस कदम को सराह रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने करगहर विधानसभा के पैतृक गांव कोनार में किया मतदान#BiharElections2025 #PrashantKishor #Biharelectionsphase2 @PrashantKishor pic.twitter.com/0Y61apXN9f
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान दर्ज हुआ। यह आंकड़ा पहले फेज के मुकाबले 1.24 फीसदी अधिक है।
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज के लिए वोटिंग जारी है, सुबह 11 बजे तक 31.38% हुआ मतदान#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #ElectionUpdate pic.twitter.com/86KmME2Rok
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। नवादा एसपी अभिनव धिमन ने बताया कि घटना मतदान केंद्र से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई और पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त वाहन निजी वाहन था, सरकारी नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन इसकी सत्यता स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।
गया टाउन से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री प्रेम कुमार साइकिल से अपने मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने उनके इस सरल और प्रभावशाली अंदाज की सराहना की।
बीजेपी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचकर किये वोटिंग#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #BJPPremKumar #GayaElection pic.twitter.com/RT3si0yrAZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय बूथ पर एक महिला मतदाता ने सभी का ध्यान खींचा। बीती रात उसने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। सुबह एंबुलेंस में नवजात शिशु के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर उसने अपना वोट डाला। यह घटना लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और निष्ठा की प्रेरक मिसाल बनी।
गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय बूथ पर एक महिला मतदाता ने सभी का ध्यान खींचा। बीती रात उसने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। सुबह एंबुलेंस में नवजात शिशु के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर उसने अपना वोट डाला।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2… pic.twitter.com/ZzO6c037TG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
सुपौल जिले में एक बुजुर्ग मतदाता ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अपने मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य की चुनौतियों के बावजूद लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाई। स्थानीय लोग उनके जोश और जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
भागलपुर और मुंगेर जिले की सीमा पर चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा और सख्त चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा बलों ने वाहनों और व्यक्तियों की जांच में तैनाती बढ़ा दी है। इस कदम का मकसद शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है। स्थानीय प्रशासन ने मतदाता और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
नवादा जिले में 110 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर वोट डाला। उनकी यह पहल लोकतंत्र के प्रति सम्मान और सक्रियता को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग मतदाता के उत्साह की सराहना की।
Bihar Elections 2025: नवादा जिले में 110 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर वोट डाला।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #NavadaElection pic.twitter.com/L299xxzAzZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के लड्डूई बिशनपुरा गांव में वोट बहिष्कार जारी है। बूथ संख्या 175 और 176 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिल चुकी है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन मौके पर स्थिति का आकलन कर रहा है।
रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के लड्डूई बिशनपुरा गांव में बूथ संख्या 175 और 176 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #RohtasElection pic.twitter.com/uPvRMVFcbA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह के होटल में देर रात प्रशासन ने छापेमारी की। ज्योति सिंह ने इसे राजनीतिक उत्पीड़न और षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी बिना किसी महिला पुलिस फोर्स के की गई। पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Bihar Phase-2 Voting Live: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी, ज्योति सिंह ने इसे राजनीतिक उत्पीड़न और षड्यंत्र करार दिया।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #JyotiSingh pic.twitter.com/TUe8okBcUV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
औरंगाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार राजेश राम ने अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदान किया। उन्होंने ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हुए मतदान केंद्र तक का सफर तय किया। राजेश राम ने इस अंदाज में मतदान कर लोगों को अपने निर्वाचित होने के प्रति उत्साहित किया।
अररिया- 15.34, अरवल- 14.95, औरंगाबाद- 15.43, बांका- 15.14, भागलपुर- 13.43, गया- 15.97, जहानाबाद- 13.81, जमूई- 15.77, कैमूर- 15.08, कटिहार- 13.77, किशनगंज- 15.81, मधुबनी- 13.25, नवादा- 13.46, पश्चिम चंपारण- 15.04, पूर्णिया- 15.54, पूर्वी चंपारण- 14.11, रोहतास- 14.16 , श्योहर- 13.94, सीतामढ़ी- 13.49, सुपौल- 14.85
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। बेतिया से छठी बार चुनाव लड़ रहीं मंत्री रेणु देवी ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। साधारण मतदाता की तरह कतार में खड़ी होकर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि NDA इस बार पश्चिम चंपारण की सभी 9 सीटें जीतने जा रहा है।
बेतिया से छठी बार चुनाव लड़ रहीं मंत्री रेणु देवी ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #RenuDevi pic.twitter.com/mmlqDDxkJs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 14.55% मतदान दर्ज हुआ। इससे पता चलता है कि मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने सक्रिय हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक कुल 14.55% मतदान दर्ज हुआ। #BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #VotingUpdate pic.twitter.com/MqEm7UpDGJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
नवादा से महागठबंधन के उम्मीदवार कौशल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने परिवार के साथ मिलकर निभाई। कौशल यादव ने मतदान के दौरान लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
पटना से राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। दूसरे चरण में भी मतदाताओं के बीच वही उत्साह और जोश देखा जा रहा है।
पटना से राजद नेता मृत्युंजय तिवारी बोले- जनता दिखा रही बढ़-चढ़कर मतदान का उत्साह उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। दूसरे चरण में भी मतदाताओं के बीच वही उत्साह और जोश देखा जा रहा है।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #MritunjayTiwari pic.twitter.com/87rHjnx7z4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 46 पर पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अपना मताधिकार निभाया। उन्होंने अपने पैतृक गांव मनियावा में माता कमला जी की पूजा-अर्चना के बाद मतदान किया। अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने विकास और सुशासन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट दिया।
Bihar Phase-2 Voting: अरुण कुमार ने बुथ 46 पर डाला वोट, शांति और सुशासन को किया समर्थन#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #ArunKumar pic.twitter.com/6vpWV09Uh2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लिया। सांसद ने लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना मतदान किया।#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #DeveshChandraThakur pic.twitter.com/PMsuUbseCb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठीचार्ज और मशीन खराब होने की घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया। पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में यह गलत है और सीमांचल कोसी क्षेत्र के साथ सरकार की नीतियाँ खड़ी रहती हैं।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, "कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। कई बूथों पर मशीन खराब है। #BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #PappuYadav pic.twitter.com/BwaiWhLEwM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार के जहानाबाद में Phase-2 मतदान के दौरान एक महिला वोटर से गेट पर ही हिजाब हटाने को कहा गया। महिला ने यह मांग अस्वीकार कर दी और कहा कि इतने सारे लोगों के सामने हिजाब उठाना सही नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वोटिंग बूथ पर पहचान के लिए हिजाब उठा सकती हैं।
Bihar Phase-2 Voting Live: जहानाबाद में महिला वोटर से कहा गया हिजाब हटाएं, वोटर ने किया इनकार#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #WomenVotersHijab pic.twitter.com/LcGPeX4TqD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुपौल जिले में मतदान जारी है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने वार्ड 21 प्राथमिक विद्यालय, कोसी कॉलोनी में मतदान किया। डीएम ने सुपौल वासियों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करें।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुपौल डीएम ने कोसी कॉलोनी में मतदान किया, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #SupaulVotes pic.twitter.com/z51eVIM3jH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई जिले के चकाई बूथ संख्या 334 पर मतदान शुरू नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि ईवीएम खराब होने के कारण वोटिंग बाधित है। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान कर जल्द मतदान शुरू कराया जाएगा।
जमुई के चकाई में बूथ 334 पर EVM खराब होने के कारण अभी तक नहीं शुरू हुआ मतदान #BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #JamuiVotes #EVMUpdate pic.twitter.com/orIhvVXFjF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से मतदान की अपील की। कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के विकास के लिए जिम्मेदार सरकार बनाने पर जोर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मतदाता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट करें।
प्रियंका गांधी का बिहार मतदान पर अपील: "लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें"#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #PriyankaGandhi pic.twitter.com/1zHb4odhqs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले में मतदान जारी है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। उनके मतदान करने से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का संदेश गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है।
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। #BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #ShahnawazHussain pic.twitter.com/jNSF7443j4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। नयागांव स्थित बूथ नंबर 120 पर बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक के मतदान करने से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यह मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है।
Bihar Elections 2025 : नयागांव बूथ 120 पर बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने डाला वोट#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #JamuiVotes #ShreyasiSingh pic.twitter.com/zSA79RFXX9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
जहानाबाद विधानसभा सीट पर इस बार दो पूर्व सांसदों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा राजद से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी स्वयं जेडीयू की ओर से उम्मीदवार हैं। राजद ने परंपरागत यादव वोट बैंक से भूमिहार उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जबकि जेडीयू ने अति पिछड़ा वर्ग से आते चंद्रवंशी पर भरोसा जताया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अररिया और सीतामढ़ी जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। अररिया के जोगबनी मिडिल स्कूल (बूथ 15), कोचगामा स्कूल (बूथ 34) और बगुआ (बूथ 37) में ईवीएम खराब होने के कारण वोटिंग प्रभावित हुई। सीतामढ़ी के बूथ संख्या 293 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान प्रक्रिया में बाधा आई। प्रशासन ने मतदाताओं से धैर्य बनाए रखने और इंतजार करने की अपील की है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी कारणों से देरी हुई। सुपौल शहर के वार्ड 19 के बूथ संख्या 187 पर मॉक पोल और सीलिंग में विलंब के कारण 20 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। इसी तरह पूर्णिया के भट्ठा बाजार स्थित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 89 पर भी मतदान देर से आरंभ हुआ। प्रशासन ने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि खोए हुए समय की भरपाई अतिरिक्त समय देकर की जाएगी।
सुपौल और पूर्णिया में मतदान में देरी: तकनीकी दिक्कतों के कारण मॉक पोल में लगा समय#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #SupaulVotes pic.twitter.com/0Tbr0yZJSE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। बूथ संख्या 143 पर कई महिलाएं अपने नवजात बच्चों को गोद में लेकर वोट डालने पहुंचीं। लालपट्टी इलाके के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई जिले में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। झाझा विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में मतदाता सुबह 6 बजे से ही कतार में खड़े नजर आए। लोग मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
Bihar Elections 2025 झाझा विधानसभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #JamuiVotes pic.twitter.com/UTkY4mKC21
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 20 लाख 93 हजार 212 मतदाता वोट डाल रहे हैं। कुल 2553 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बिहार चुनाव फेज-2: पूर्णिया में 2553 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, 69 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर#BiharElections2025 #Biharelectionsphase2 #PurneaVotes pic.twitter.com/Y75dVrK2RQ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण जिले में मतदान की शुरुआत हो चुकी है। जिले की 12 विधानसभा सीटों पर 4095 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। नरकटिया क्षेत्र के खरवा गांव के बूथ नंबर 58 पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लग गई थीं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में औरंगाबाद जिले में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह दिखा। लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं और अपने-अपने मुद्दे खुलकर सामने रख रहे हैं। किसी ने राष्ट्र हित को सबसे अहम बताया तो किसी ने सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।#BiharElection2025 #Bihar2ndPhaseVoting #BiharVotes #ElectionLive pic.twitter.com/XNC2r3coIS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने खासकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं से आग्रह किया कि वे खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भागीदारी अहम है।
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (मंगलवार) सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और अन्य संसाधन चुनाव कर्मियों की निगरानी में पहुंचा दिए गए। सुबह 5 से 6 बजे के बीच राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई।
दिल्ली में सोमवार रात हुए धमाके की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस चरण में 12 मंत्रियों की साख दांव पर है, जिनमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं।
पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में जिन प्रमुख जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें पटना, दरभंगा, सिवान, भागलपुर, गया, और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सख्त निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जाएगा। देखते रहें पल-पल का लाइव अपडेट डाइनामाइट न्यूज पर।