हिंदी
बिहार चुनाव
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में अभी पेंच बरकरार है, लेकिन राजग ने सीटों का बंटवारा कर लिया। राजग में शामिल सभी दलों ने आम सहमति से सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।
इस बार भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुरुआत में चिराग की पार्टी को 22 सीटें देने का विचार था, लेकिन उनके रुख को देखते हुए उन्हें 29 सीटें दी गई हैं।
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी और दावा किया कि राजग के साथियों के साथ सीटों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में बंटवारा हो गया है। इस फैसले का राजग में शामिल सभी दलों ने स्वागत किया है।
इसके साथ ही राजग में शामिल सभी दलों ने अगले एक-दो दिनों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के भी संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के लिए नामांकन की प्रकिया शुरू हो गई है। बिहार में इस बार चुनाव छह और 11 नवंबर को दो चरणों में है, जबकि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे।
Bihar Politics: पवन सिंह ने चुनावी राजनीति से बनाई दूरी, ससुर ने निजी विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया
शुरुआत में जदयू की ओर से सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने का दवाब बनाया जा रहा था, लेकिन भाजपा नेताओं ने यह समझा लिया कि लोजपा को समाहित करने के लिए थोड़ी ज्यादा सीटें देनी होगी और यह तभी संभव होगा, जब जदयू भी सहयोग करे। अब वह फार्मूला पूरी तरह तय हो गया, जिसमें हर सीट पर राजग का एक ही उम्मीदवार होगा। इसके साथ ही रविवार को दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की भी बैठक हुई और भाजपा ने अपने ज्यादातर नाम तय कर लिए हैं।
Location : Bihar
Published : 12 October 2025, 11:27 PM IST
Topics : Assembly poll bihar bjp JDU LJP