हिंदी
देखिए छोटे सरकार के दामाद का शाही अंदाज (Image: X)
अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार का शादी के मौके पर खास अंदाज देखने को मिला। हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी, सफेद चूड़ीदार और सिर पर गुलाबी पगड़ी पहने ऋषिकेश कुमार राजसी अंदाज में नजर आए। फूलों से सजी सफेद डिफेंडर गाड़ी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं। उनकी शादी मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह से हो रही है। पारंपरिक रस्मों और भव्य तैयारियों के बीच आज दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे।
देखिए छोटे सरकार के दामाद का शाही अंदाज (Image: X)
बारात रवाना होने से पहले दूल्हे के घर पर विवाह से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभाई गईं। ऋषिकेश कुमार की मां आशा देवी ने अपने बेटे का परछावन किया। इस दौरान घर की महिलाएं मंगलगीत गाती नजर आईं।
बिहटा से मोकामा के नदवां गांव के लिए निकली बारात में आगे-आगे दूल्हे की मां आशा देवी और उनके पीछे ऋषिकेश कुमार चलते दिखाई दिए। इस दौरान ऋषिकेश के साथ उनकी बुआ भी नजर आईं। गाजे-बाजे और पारंपरिक रस्मों के बीच बारात रवाना हुई।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य तैयारियों के साथ-साथ मेहमानों के खानपान की व्यवस्था भी खूब चर्चा में है। शादी समारोह के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार कराए गए हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के अलावा बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं।
मिठाइयों का इंतजाम भी बड़े पैमाने पर किया गया है। आयोजन से जुड़ी तैयारियों के मुताबिक, मेहमानों के लिए 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दूल्हे के राजसी अंदाज से लेकर शादी की भव्य तैयारियों तक की खूब चर्चा हो रही है।
Location : Patna
Published : 25 November 2026, 5:37 PM IST
Topics : ANANT SINGH DAUGHTER WEDDING Anant Singh news Mokama MLA Rishikesh Kumar Shivangi Singh Wedding