
टाटा एरिस (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स अपनी एक और शानदार कार पेश करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान 'टिगोर' को एक बिल्कुल नए रूप और 'AERIS' (एरिस) नाम के साथ बाजार में उतार सकती है। यह कार सितंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च की जा सकती है। आइए जानते हैं इस नई गाड़ी में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
टाटा मोटर्स अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान को केवल एक मामूली फेसलिफ्ट के रूप में नहीं, बल्कि एक नए सिरे से रीपोज़िशन करने की योजना बना रही है। ट्रेडमार्क रिकॉर्ड्स में मोटर व्हीकल्स और पार्ट्स के लिए 'TATA AERIS' नाम दर्ज किया गया है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नया नाम कार के सफर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार
सामने आए डिजाइन पेटेंट्स के अनुसार, इस नई सेडान के लुक में काफी बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट में पतले हेडलैंप, एक ग्लॉसी ब्लैक कनेक्टिंग एलिमेंट और सीधा लुक दिया गया है। इसके अलावा-
बंपर को शार्प लाइन्स और बड़े एयर डैम के साथ अधिक आक्रामक बनाया गया है।
कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
पीछे की तरफ नए टेललैंप और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं, हालांकि गाड़ी का मूल आकार पुराना जैसा ही रहेगा।
टाटा की इस नई सेडान के इंटीरियर को भी पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। इसमें इस साल की शुरुआत में आई टियागो फेसलिफ्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं-
10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बदला हुआ नया स्टीयरिंग व्हील
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी
वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा
सुरक्षा के लिहाज से कार में 6 एयरबैग मिलने की भी उम्मीद है।
Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
परफॉर्मेंस के मामले में इसमें मौजूदा और भरोसेमंद इंजन के ही जारी रहने की उम्मीद है। गाड़ी में 1.2-लीटर का पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) इंजन विकल्प मिल सकता है-
पेट्रोल मोड में यह इंजन 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
सीएनजी मोड में यह 75.5PS की पावर और 96.5Nm का टॉर्क देता है।
इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी (AMT) गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे।
इसके अलावा, चर्चा यह भी है कि टाटा भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन यानी Aeris.ev भी बाजार में उतार सकती है।
इस गाड़ी के सितंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में एक और बेहतरीन विकल्प मिल जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 20 September 2026, 9:13 AM IST