यूपी में सुहावना रहेगा दीपावली का मौसम: बारिश का कोई खतरा नहीं, दिन में खिलेगी चटक धूप और रातें होंगी सर्द
उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड बढ़ने के साथ कोहरा और धुंध परेशान कर सकती है। नोएडा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के तापमान और प्रदूषण का पूरा हाल यहाँ जानें।