कौन हैं राहुल नवीन जिन्होंने बढ़ाई थी केजरीवाल और सिसोदिया की मुश्किलें
केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को खत्म होना था। अब वह 13 अगस्त 2027 तक ईडी के निदेशक पद पर बने रहेंगे। सरकार के आदेश के मुताबिक, यह विस्तार उनकी रिटायरमेंट की तारीख 31 जुलाई 2027 के बाद भी लागू रहेगा।