Jharkhand: सरायकेला में जागृति मैदान पर नगर निगम भवन का विरोध तेज, बैठक में एकजुट हुए लोग

सरायकेला के आदित्यपुर स्थित आरआईटी जागृति मैदान पर नगर निगम भवन निर्माण के प्रस्ताव के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। ‘जागृति मैदान बचाओ संघर्ष समिति’ की बैठक में लोगों ने इसे जनहित के खिलाफ बताते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 April 2026, 9:54 PM IST

Saraikela: सरायकेला के आदित्यपुर स्थित आरआईटी जागृति मैदान में ‘जागृति मैदान बचाओ संघर्ष समिति’ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आदित्यपुर क्रिकेट अकादमी के बैनर तले हुई। जिसमें आसपास के चार वार्डों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक सुर में खेल मैदान पर नगर निगम भवन निर्माण के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया।

25 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नगर निगम भवन को खेल मैदान की जमीन पर बनाने की कोशिश की जा रही है। यह पूरी तरह गलत है। लोगों का कहना है कि यह फैसला जनहित के खिलाफ है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

“कमीशन के लालच में हो रहा अतिक्रमण”

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कमीशन के लालच में इस सार्वजनिक खेल मैदान पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी किसी भी कीमत पर इस योजना को स्वीकार नहीं करेंगे और इसके खिलाफ हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

Jharkhand: व्हाट्सएप कॉल से दस लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें पूरा मामला

 खेल गतिविधियों पर पड़ेगा असर

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मैदान वर्षों से बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रमुख केंद्र रहा है। यहां रोजाना अभ्यास और खेल गतिविधियां होती हैं। यदि यहां भवन निर्माण होता है तो खेल पूरी तरह प्रभावित होंगे और आने वाली पीढ़ियां इस मैदान से वंचित हो जाएंगी।

पार्षदों ने भी जताया विरोध

बैठक में कई वार्डों के वर्तमान और पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए सुझाव दिया कि नगर निगम भवन का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जाए, न कि खेल मैदान की जमीन पर। संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो मैदान को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Location :  Seraikela

Published :  26 April 2026, 9:52 PM IST