यूपी में तीसरे चरण में हुई 61.16 फीसदी वोटिंग

तीसरे चरण का यूपी में मतदान रविवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया था जो शाम 5 बजे तक चला। लखनऊ, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी और सीतापुर जिलों की 69 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया।

Updated : 19 February 2017, 5:14 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए चल रहे चुनाव में रविवार को तीसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। रविवार को 12 जिलों की 69 सीट पर 61.16 फीसदी वोटिंग हुई है। 

यह भी पढ़ें: तीसरे चरण की 69 सीट में से 2012 के चुनाव में किसको मिली थी कितनी सीट

आज लखनऊ, फर्रुखाबाद,  हरदोई,  कन्नौज,  मैनपुरी,  इटावा,  औरैया,  कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव,  बाराबंकी और सीतापुर जिलों की 69 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया।

जानिये: सैफई में वोट डालने के बाद देखिये अखिलेश यादव ने क्या कहा

जिले वार वोटिंग प्रतिशत

औरैया :61.78%
बाराबंकी: 68.00%
कन्नौज : 64%
उन्नाव: 61.00%
सीतापुर: 69.00%
फर्रुखाबाद: 62.50%
हरदोई: 59.60%
कानपुर देहात: 60.7%
कानपुर नगर: 56.4%
लखनऊ: 60.00%
मैनपुरी: 58.72%
इटावा: 65.00%

 

तस्वीरों में देखिये: पत्नियों के साथ यूपी के आईएएस अफसरों की वोटिंग

 

आंकड़ों की जुबानी तीसरा चरण

तीसरे चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। इस चरण के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इटावा में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने पहुंचे मतदाता
लोकतंत्र के सबसे बड़ पर्व में हिस्सा लेने पहुंचे मतदाता

इन दिग्ग़जों की किस्मत दांव पर

इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

किस्मत कनेक्शन: तीसरे चरण में इन दिग्ग़जों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद

2012 में सपा को मिली थी आज की 69 सीट में से 55 सीट पर मिली थी जीत

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ सपा ने इन 69 सीटों में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी।

 

Published : 
  • 19 February 2017, 5:14 PM IST

Related News

No related posts found.

No related posts found.