मुंबई में दुनिया की सबसे वजनी महिला की सफल सर्जरी, 100 किलो घटा वजन

सबसे ज्यादा चर्चित सर्जरी आखिरकार हो गई है, जी हां, मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है

Updated : 10 March 2017, 4:37 PM IST
google-preferred

मुंबईः मिस्र से इलाज कराने मुंबई आई दुनिया की सबसे वजनी महिला इमाम अहमद की सर्जरी सफल रही, इस सर्जरी के बाद उनका 100 किलो वजन घट गया है। भारत आने से पहले इमान अहमद का वजन लगभग 500 किलो था। बढ़े वजन की वजह से इमान पिछले 25 सालों से अपने घर से नहीं निकली थीं. करीब एक महीने पहले वे मुंबई आईं थीं और तभी से मुंबई के सैफी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। 

सर्जरी के बाद 120 किलो हुआ वजन कमः
37 वर्षीय इमान का वजन सर्जरी से पहले 468kgs था। वे दो दशकों से अपने घर में बंद थी। डॉक्टर्स ने हाई रिस्क लेते हुए इमान की बेरिएट्रिक सर्जरी की है और इससे 120kgs वजन कम हुआ है।

इसलिए किया अचानक ऑपरेशनः
पिछले सप्ता‍ह तक इमान अपने पैरों पर खड़ी होने में कामयाब हुईं और अपने टोस को टच कर पाईं थीं। डॉ. मुफ्फ्जल लकड़ावाला जो कि इस ट्रीटमेंट को लीड कर रहे हैं, उनका कहना है कि इमान का ऑपरेशन करने का निर्णय अचानक लिया गया। उनमें इंप्रूवमेंट दिखा तो हम इस चांस को मिस नहीं कर सकते थे। उनका कहना है कि हमें अभी तक भी यकीन नहीं हो रहा कि हमने इस ऑपरेशन को सक्सेसफुली किया है।

गॉल ब्लै‍डर भी किया रिमूवः
डॉक्टर्स ने लेप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रक्टोमी का सहारा लिया जिसके तहत पेट के दो तिहाई हिस्से को रिमूव कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्होंने ऑपरेशन के दौरान गॉल ब्लैडर को भी रिमूव कर दिया है जिसमें पहले से ही स्टोन था और वो बाद में परेशानी खड़ी कर सकता था। अब डॉक्टर्स को उम्मीद है कि इमान 45 दिनों के अंदर ही फ्लूड रीडक्शन से 100kgs तक वजन कम कर सकती हैं।

11 की उम्र के बाद से नहीं चली इमानः
इमान के कमर के आसपास का वजन 151cm तक कम हो गया है। डॉक्टर्स को विश्‍वास है कि सब कुछ ठीक रहा तो इमान एक साल के अंदर-अंदर वॉक भी करने लगेंगी। आपको बता दें, 11 साल की उम्र के बाद से ही इमान वॉक नहीं कर पा रही थीं क्योंकि उनके पैर ठीक से डवलप नहीं हुए थे।

 

Published : 
  • 10 March 2017, 4:37 PM IST

Related News

No related posts found.