कानपुर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत..

यूपी के कानपुर में भीषण गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। लोग बारिश का लुफ्त उठाते हुए नज़र आये हैं।

Updated : 29 June 2017, 4:43 PM IST
google-preferred

कानपुर: कानपुर में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली हैं। बारिश ने पहले मानसून की दस्तक दे दी है जिससे शहर में युवक युवतियां बारिश का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए। हालांकि शहर में बारिश रुक रुक कर हो रही हैं लेकिन मौसम में ठंडक हो जाने से लोग घर से निकल कर बारिश का लुत्फ उठा रहें हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बांध टूटने से जलभराव की स्थिति,गांव छोड़कर भागे लोग

 बरसात का लुफ्त उठाते लोग

गर्मी के बाद पहली बारिश में युवक युवतियां कुछ इस अंदाज में बारिश की ठंडी बूंदों को महसूस करते हुए देखे गए। आपको बता दें कि भीषण गर्मी के बाद पहले मानसून ने शहर में दस्तक दे दी। जिसके बाद से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली। बरसात के दौरान घर से लोग बाहर छाता लगाए वहीं कुछ लोग सड़को पर घूमते और भीगते नज़र आये।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंडी हवा और बारिश से बदला मौसम का रूख

जिनमें युवतियां भी पहली बारिश का लुफ्त उठाने में पीछे नही रहीं। वहीं कुछ युवक बाइक से मौसम का आनंद उठाते हुए सैर करने निकल पड़े। बता दें कि मानसून ने दस्तक दें दी हैं। बुधवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। इस दौरान तापमान और मौसम में काफी ठंडक हो गया। मौसम का लुत्फ उठाते हुए युवक ने बताया कि गर्मी के बाद पहली बारिश में भीगने का मज़ा ही कुछ और है बारिश हो जाने से इस उमस भरी गर्मी से कम से कम कुछ हद तक निजात ज़रूर मिलेगी।

Published : 
  • 29 June 2017, 4:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement