हिंदी
कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को राहत मिली है। बुधवार को दिल्ली में ठंडी हवा और बारिश से मौसम के मिजाज में काफी बदलाव आया है।
नई दिल्ली: बुधवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। और दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ बारिश ने यहां का मौसम सुहाना कर दिया है।

अगर मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह से ही ठंडी हवा के साथ बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे थे। और करीबन दो बजे के आस पास दिल्ली एनसीआर में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़े: गर्मी के मौसम में इस हेयर स्टाइल को करके दिखें स्टाइलिश..

दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुभर कर दिया था। पिछले दो दिनों से गर्मी ने तो रिकोड तोड़ दिया था। अब गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है।
No related posts found.
No related posts found.