चार कैबिनेट और 9 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

मोदी कैबिनेट के लिये राष्ट्रपति भवन में चार कैबिनेट और 9 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Updated : 3 September 2017, 11:25 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। मोदी कैबिनेट के तीसरे फेरबदल के बाद चार कैबिनेट और 9 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चार मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी गई है।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट के 9 नये मंत्री कर चुके हैं कई कमाल

पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण और डा. धर्मेंद्र प्रधान प्रमोशन हुआ है। इन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है और इन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

यह भी पढ़ें: यह संयोग ही है कि हर कैबिनेट फेरबदल के बाद पीएम मोदी निकल जाते हैं विदेश

इन 9 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

1. शिव प्रताप शुक्ल (यूपी से राज्यसभा सांसद)

2. सत्यपाल सिंह (यूपी के बागपत से लोकसभा से सांसद)

3. अश्विनी कुमार चौबे ( बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद)

4. वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद)

5. अनंत कुमार हेगड़े (कन्नड से सांसद)

6. आर के सिंह (बिहार के आरा से लोकसभा सांसद)

7. गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान के जोधपुर से सांसद)

8. पंजाब के हरदीप सिंह 

9. केरल के अलफोन्स कन्नाथनम

Published : 
  • 3 September 2017, 11:25 AM IST

Related News

No related posts found.