जानिए कौन हैं रामनाथ कोविंद

बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए कौन हैं रामनाथ कोविंद..

Updated : 19 June 2017, 2:28 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। इस ऐलान से ठीक पहले भाजपा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय 11 अशोक रोड पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और भाजपा शासित कई राज्यों के सीएम मौजूद रहे। राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होगा और नतीजे 20 जुलाई 2017 को आएंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार

सत्ताधारी उम्मीदवार होने से अब लगभग तय है कि रामनाथ कोविंद ही देश के अगले यानि 14 वें राष्ट्रपति होंगे।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: सबसे बड़ा सवाल.. कौन होगा विपक्ष का उम्मीदवार?

रामनाथ कोविंद के बारे में 10 खास बातें

1. राम नाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर, 1945 में उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात, तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ है

2. 71 वर्षीय रामनाथ कोविन्द का सम्बन्ध कोरी या कोली जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है

3. कोविंद ने वकालत की डिग्री के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे।

4. वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये, वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा के सांसद निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए सांसद निर्वाचित हुए।

5. रामनाथ कोविन्द लगातार 12 साल तक राज्य सभा के सदस्य रहे।

6. कोविंद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे

7. वह भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष भी रहे।

8. वर्ष 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रहे।

9. वर्तमान में कोविंद बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति हैं।

10. कोविंद बिहार के 35वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। 
 

Published : 
  • 19 June 2017, 2:28 PM IST

Related News

No related posts found.

No related posts found.