

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की मौजूदा योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। अखिलेश ने कहा कि सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने जनता को निराश किया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की मौजूदा योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कानून-व्यवस्था को सही करने की बात कहकर सत्ता पर में आयी थी पर सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने जनता को निराश किया है। अखिलेश ने कहा कि अब प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और कानून-व्यवस्था बदहाल है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार ने भू-माफियाओं पर एक्शन लेने की बात की थी, लेकिन अब सभी भूमाफिया भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों को फंसाया जा रहा है और डायल 100 सेवा को खत्म किया जा रहा है।
No related posts found.