मथुरा कांड का आक्रोश पहुंचा कानपुर, व्यापारियों ने की सांकेतिक हड़ताल, बाजार बंद कर किया विरोध

मथुरा कांड का आग धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल रही है। व्यापारी हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नही हो पायी है। इसको लेकर आम जनता और व्यापारियों में भारी गुस्सा है। इसी की पड़ताल करती डाइनामाइट न्यूज़ की यह खास रिपोर्ट..

Updated : 19 May 2017, 6:02 PM IST
google-preferred

कानपुरः कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर विरोध जताया। मथुरा में व्यापारी के साथ हुई लूट और डबल मर्डर के मामले को लेकर व्यापारियों ने प्रदेश भर में बाजार बंद कर सांकेतिक हड़ताल की। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री पंकज अरोड़ा से एक्सक्लूसिव बात की।

बाजार बंद

पंकज ने बताया कि 15 मई को मथुरा जिले मे हुई लूट और व्यापारी की हत्या को लेकर व्यापारियों ने पूरे प्रदेश और शहर में एक दिन का शोक मनाया। साथ ही सांकेतिक हड़ताल कर बाजार बंद किए। इस दौरान सर्राफा मार्केट की लगभग 60-70 फीसदी दुकाने बंद रहीं। जिनमें शहर के मुख्य नयागंज, चौक सर्राफा, गुमटी, लालबंग्ला आदि क्षेत्र के बाजार बंद रहे।

व्यापारियों की हड़ताल

यह भी पढ़ें: मथुरा हत्याकांड: मंत्री और डीजीपी की मौजूदगी के बीच बाजार बंद,भारी नाराज़गी

सवालों के घेरे में प्रशासन

मथुरा की घटना के बारे में सवाल पूछने पर महामंत्री ने कहा कि लूटेरों के लूटने का तरीका काफी प्रोफेशनल था। इस घटना को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। ये प्रशासन की लचर व्यवस्था और ढुलमुल रवैये का नतीजा है कि आए दिन व्यापारियों के साथ घटनाएं हो रही हैं।

Published : 
  • 19 May 2017, 6:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement