बड़ी ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा की, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कानपुर में बड़ी ईदगाह पर नमाजियों ने एक साथ ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की। इस दौरान वहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 September 2017, 10:07 AM IST
google-preferred

कानपुर: आज पूरे देश में ईद-उल-जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कानपुर में भी इस मौके पर बेनाझाबर रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाज़ियों ने एक साथ नमाज़ अदा की।

वहीं इस दौरान वहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये। इस मौके पर एडीजी अविनाश चन्द्र, आईजी आलोक सिंह, डीएम सुरेंद्र सिंह और डीआईजी सोनिया सिंह समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई दी

गले मिलकर एक दूसरे के साथ बांटी खुशियां
ईद-उल-जुहा के मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।

यह भी पढ़ें: बकरीद का महत्व और बकरे की कुर्बानी की कहानी

ईद की बधाई देते पुलिसकर्मी

वहां मौजूद आलाधिकारियों से भी गले मिलकर खुशियां बांटी।

यह भी पढ़ें: बकरीद स्पेशल: कानपुर के बकरों में ‘कटप्पा’ का जलवा

डीएम सुरेंद्र सिंह ने दी ईद की बधाई

इस खास मौके पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने बड़ी ईदगाह पर नमाज़ पढ़ी। उन्होंने शहरवासियों को बक़रीद के पर्व की ढ़ेर सारी बधाइयां दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी की गई थी।

No related posts found.