ISRO के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का बीती रात निधन हो गया। 85 वर्षीय वैज्ञानिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 July 2017, 10:24 AM IST
google-preferred

 नई दिल्ली: इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का बीती रात निधन हो गया। 85 वर्षीय वैज्ञानिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर यूआर राव के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रो. यूआर राव के योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

यह भी पढ़ें: मेजर की जान का दुश्मन बना जवान, मोबाइल फोन के लिए डांटने पर मारी गोली

इसरो के जनसंपर्क निदेशक देवीप्रसाद काणर्कि ने  कहा कि 'राव ने रविवार देर रात करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।' वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीडित थे। साथ ही उन्होंने कहा कि राव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।' उडुपी रामचंद्रन राव को भारत की अंतरिक्ष और उपग्रह क्षमताओं के निर्माण और देश के विकास में उनके अनुप्रयोगों का श्रेय जाता है। उन्होंने 1972 में भारत में उपग्रह प्रौद्योगिकी की स्थापना की जिम्मेदारी ली थी।

No related posts found.