बलरामपुर में 400 गांव बाढ़ की चपेट में, बचाव कार्यों में जुटे समाजसेवी

नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिले में बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशासन के साथ समाजसेवी भी जुटे हुये हैं।

Updated : 16 August 2017, 7:52 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: नेपाल से दो लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जिले के लगभग 400 गांव बाढ़ की चपेट में है। लेकिन अभी तक राहत व बचाव कार्य समुचित तरीके से शुरू नहीं हो पाये हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री भी नाकाफी साबित हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया कमेटी का गठन

बचाव कार्य में जुटी टीम

हालांकि कुछ क्षेत्रों में राहत कार्य चलाये जा रहे हैं और प्रभावित लोगों को नाव व स्टीमर के जरिये सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन जिले में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो मदद की आस लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

जानवर को सुरक्षित स्थान पर ले जाती टीम

राहत व बचाव कार्यों में कई नागरिक मंच और स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। तराई एनवायरमेंट अवेयरनेंस समिति के सचिव अजय कुमार मिश्र ने जिला सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी शिवपूजन को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री प्रदान की।

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

मुहैया कराई गई खाद्य सामग्री

संस्था के इस कार्य से प्रभावित होकर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने अपने व्यक्तिगत खर्चे से 1-1 क्विंटल लाई एवं भुने हुए चने को कलेक्ट्रेट के बाबूराम पाण्डेय से तत्काल क्रय करके पीड़ित लोगों के बीच वितरण कराने का आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ का कहर: चंदन पुल टूटा, नेपाल से कटा संपर्क

बचाव और राहत कार्य के लिए तैयारी करती टीम

वहीं समाजसेवी शाबान अली भी बाढ़ पीडितों की मदद में हाथ बढ़ाया। सदर विधायक पल्टू राम, सांसद श्रावस्ती दद्न मिश्र भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। बुधवार को सड़क मार्ग बंद होने के कारण सांसद मिश्र ट्रेन से तुलसीपुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पुहंचे और लोगो को राहत सामग्री वितरित की।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मदद

बाढ़ के कहर को देखते हुए सदर विधायक पल्टूराम के साथ महामंत्री अजय सिंह पिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ गुड़डू के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दी और यथासंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति

नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर के पहलवारा मोहल्ला, झारखंडी, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती टीम

एनडीआरएफ की टीम का ऑपरेशन

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों की मदद की। स्थानीय लोगों की सहायता से टीम दुर्गम स्थानों पर भी जाकर बचाव व राहत कार्य में लगी है।

 

Published : 
  • 16 August 2017, 7:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement