कैमरे पर ठुमके, पुल के किनारे मासूम! रील के चक्कर में बाल-बाल बची बच्चे की जान, वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे आप

कैमरे के सामने डांस में व्यस्त महिला का ध्यान नहीं गया और मासूम बच्चा पुल के खतरनाक छोर पर जा पहुंचा। समय रहते बाइक पर मौजूद शख्स ने फुर्ती से बच्चे को उठाया। रील संस्कृति और लापरवाही पर सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 August 2026, 4:17 PM IST
google-preferred

New Delhi: आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि लोग कैमरे के सामने परफेक्ट दिखने के चक्कर में आसपास की दुनिया और खतरों को भूल जाते हैं। इंटरनेट पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक महिला सड़क किनारे या पुल के पास बेफिक्र होकर डांस कर रही है, जबकि उसका मासूम बच्चा धीरे-धीरे पुल के खतरनाक छोर की तरफ बढ़ता चला जाता है। खुशकिस्मती से ऐन मौके पर बाइक पर खड़े एक शख्स ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को थाम लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ठुमकों में गुम मां या अलर्ट न रहने वाला पिता?

सोशल मीडिया पर अमित तोमर नामक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के सामने आते ही बहस छिड़ गई है। पहली नजर में देखने पर हर कोई महिला को कटघरे में खड़ा कर रहा है कि रील के चक्कर में उसने बच्चे को मौत के मुंह में धकेल दिया।

पति की जिंदगी बचाने के लिए नंगे पैर दौड़ीं लता, जीती रेस और इलाज के लिए जुटाए पैसे; जानिए इस वायरल कहानी का सच

लेकिन वीडियो का दूसरा पहलू यह भी दिखाता है कि महिला डांस करने से पहले शायद बच्चे की जिम्मेदारी अपने पीछे खड़े शख्स (जिसे उसका पति बताया जा रहा है) को सौंपकर गई थी। हालांकि, वह शख्स भी पूरी तरह अलर्ट नहीं था और बच्चे के पुल के पास पहुंचने के बाद उसने उसे पकड़ा।

नेटीजन्स का फूटा गुस्सा: रील जरूरी है, सुरक्षा नहीं?

वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोग माता-पिता की इस घोर लापरवाही पर कड़े सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "इन लोगों के लिए रील बनाना ज्यादा जरूरी है, सुरक्षा की कोई परवाह नहीं।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि कैमरे के आगे ठुमके लगाने से फुर्सत मिले तब तो बच्चे पर ध्यान जाए।"

पंजाबी रीति-रिवाज से एक हुए रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

रील संस्कृति में सुरक्षा को लेकर बज रही खतरे की घंटी

यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो भर नहीं है, बल्कि डिजिटल युग में घटते सामान्य ज्ञान (Common Sense) और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठते बड़े सवालों की गवाही देती है। रील का क्रेज अगर अपनों की जान पर भारी पड़ने लगे, तो यह समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 4:17 PM IST

Related News

Advertisement