भारत बनाम अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई आइरा रावत अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उनकी मुस्कान और रिएक्शन क्लिप्स ने इंटरनेट का ध्यान खींचा। अब लोग जानना चाहते हैं- वो कौन हैं और क्या सच में रियल हैं या एआई?

स्टेडियम में नजर आई आइरा रावत (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के दौरान जहां मैदान पर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठी एक लड़की अचानक सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गई। नाम है- आइरा रावत। स्टेडियम से सामने आई तस्वीरों में आइरा नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट में नजर आईं। जैसे ही कैमरा उनकी ओर गया, उनकी सहज मुस्कान और मैच को लेकर उत्साह ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
मैच खत्म होते-होते इंटरनेट का फोकस स्कोरबोर्ड से हटकर आइरा पर आ गया। कुछ ही घंटों में उनके स्क्रीनशॉट्स, रिएक्शन क्लिप्स और छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गए। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स उन्हें "मेन कैरेक्टर एनर्जी" का टैग देने लगे।
Viral Story: बजट 2026 पर लोगों ने ऐसे निकाली भड़ास, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों भिड़ गए यूजर्स?
वायरल क्लिप्स के बाद आइरा रावत के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि जहां पहले उनके हजारों फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। उनकी पुरानी पोस्ट्स, खासकर क्रिकेट मैचों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो, तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
यूजर्स उनके ड्रेसिंग सेंस, एक्सप्रेशन और कैमरे के सामने आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सवाल भी उठाया कि आखिर एक दर्शक मैच से ज्यादा क्यों ट्रेंड कर रही है।
वायरल होने के साथ ही एक और बहस ने जन्म ले लिया- क्या आइरा रावत सच में रियल हैं या फिर एआई से बनाई गई कोई डिजिटल पर्सनालिटी? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उनकी तस्वीरें "कुछ ज्यादा परफेक्ट" लगती हैं। प्रोफाइल पर मौजूद कुछ फोटो को लेकर भी अटकलें लगाई गईं कि वे एआई जनरेटेड हो सकती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि उनके नाम में मौजूद 'AI' को लेकर भी मजाक और चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, अब तक इस बात का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है कि उनका अकाउंट फर्जी या एआई आधारित है। कई यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया के दौर में असली और आर्टिफिशियल के बीच की रेखा बेहद पतली हो चुकी है।
जो लोग उन्हें पहले से फॉलो कर रहे थे, उनके लिए यह वायरल होना उतना चौंकाने वाला नहीं था। आइरा लंबे समय से क्रिकेट की शौकीन रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच डे आउटफिट्स, स्टेडियम सेल्फी और पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर पोस्ट्स पहले से मौजूद हैं।
उनकी पुरानी पोस्ट्स में उन्होंने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के प्रति अपनी फैन फीलिंग्स जाहिर की थीं। अब इंटरनेट यूजर्स उन पोस्ट्स को ढूंढ-ढूंढकर शेयर कर रहे हैं। कुछ पुराने इंटरव्यू क्लिप्स और कमेंट्स भी सामने आए हैं, जिससे चर्चा का नया दौर शुरू हो गया है।
ड्रीम होम या मानसिक शांति का तरीका, न्यूयॉर्क का Viral Video देखकर यूजर्स के उड़ गए होश
अब देखना यह होगा कि आइरा इस अचानक मिली लोकप्रियता को किस तरह संभालती हैं और क्या यह वायरल फेम लंबे समय तक कायम रह पाता है या नहीं।