हिंदी
सोशल मीडिया पर तहलका (Img: AI)
New Delhi: कहते हैं कि शहरों में लोग 'पब' और 'क्लब' में हजारों फूंककर वो खुशी नहीं ढूंढ पाते, जो गांवों में लोग चिलचिलाती धूप और कमरतोड़ मेहनत के बीच फ्री में ढूंढ लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसके आगे बड़े-बड़े कोरियोग्राफर का भी डांस फेल है। वायरल वीडियो में एक ग्रामीण लड़की ने मिट्टी और पानी से भरे धान के खेत को ही अपना डांस फ्लोर बना दिया।
वीडियो का बैकग्राउंड किसी पांच सितारा स्टूडियो का नहीं, बल्कि खेत का है। चारों तरफ पानी भरा है और बाकी लोग बहुत ही सीरियस होकर धान की रोपाई कर रहे हैं। तभी अचानक कहीं से भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक तड़कता-भड़कता गाना बज जाता है। अब भाई, यूपी-बिहार के खून में खेसारी का गाना सीधे रीढ़ की हड्डी पर असर करता है। धुन सुनते ही लड़की का इन्नर डांसर जाग उठा। उसने हाथ का बेहन वहीं छोड़ा और सीधे खेत के बीचों-बीच जो ठुमके लगाने शुरू किए, कि बाकी रोपने वाले भी देखते रह गए।
इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात लड़की के चेहरे के एक्सप्रेशन्स और उसका गजब का कॉन्फिडेंस है। पैरों में घुटनों तक मिट्टी लगी है, लेकिन उसकी रफ्तार और एनर्जी के आगे नोरा फतेही का डांस भी फीका नजर आ रहा है। लड़की बिना किसी झिझक के पूरी ताकत के साथ डांस करती नजर आ रही है।
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद से ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
कमेंट सेक्शन में भी लोग इस देसी स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं असली वर्क-लाइफ बैलेंस, काम भी चालू है और मूड भी फ्रेश!" वहीं दूसरे ने लिखा, "नोरा फतेही सोच रही होगी कि मैं बिना वजह ही जिम में पसीना बहा रही हूं, असली टैलेंट तो खेत में है!"
Location : New Delhi
Published : 3 July 2026, 4:59 PM IST