Viral Story: जंगल में शख्स ने की बेखौफ हरकत, फिर हुआ कुछ ऐसा… जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स जंगल में गाड़ी से उतरता है, लेकिन झाड़ियों से अचानक एक खतरनाक दरिंदा निकल आता है। वीडियो ने जंगल में सावधानी और लापरवाही पर चेतावनी का संदेश दिया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 4 February 2026, 3:29 PM IST

New Delhi: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल के बीच गाड़ी से उतरकर मजे लेते नजर आता है। लेकिन अगले ही पल जो दृश्य सामने आता है, वह किसी डरावनी फिल्म के सीन से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर जंगल में लापरवाही बरतने वालों के लिए यह एक बड़ी चेतावनी बन गया है।

वीडियो में दिखा खतरनाक मंजर

वीडियो में @sumansingh1992_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए फुटेज में दिखाया गया है कि एक शख्स जंगल में गाड़ी रोककर बाहर खड़ा होता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है और शख्स बेखौफ अंदाज में आसपास का नजारा लेता है। लेकिन तभी पास की झाड़ियों में हलचल होती है और अचानक एक टाइगर सामने आ जाता है।

Viral Story: हाथ भी गर्म हुए और लिट्टी भी तैयार… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा जुगाड़; देखें वीडियो

वीडियो का यह हिस्सा इतना डरावना है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टाइगर सामने आते ही शख्स को वापस गाड़ी में बैठने का मौका नहीं देता और उसे अपने पंजों में दबोचकर जंगल की ओर ले जाता है। यह डरावना मंजर वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार शेयर किए जाने का कारण बन रहा है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दे रहा है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "जंगल में गाड़ी से नहीं उतरना चाहिए, क्या पता कब कौन आ जाए।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसी जगह सावधान रहना चाहिए, जंगल का अपना नियम होता है।"

कई लोगों ने इसे रील कल्चर के बढ़ते खतरों से भी जोड़ा। एक यूजर ने लिखा कि "रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जंगल जानवरों का घर है, आपकी मौज मस्ती की जगह नहीं।" इस तरह के कमेंट्स ने वीडियो के संदेश को और स्पष्ट कर दिया कि जंगल में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

एआई वीडियो या हकीकत, बहस जारी

हालांकि कुछ यूजर्स ने वीडियो की वास्तविकता पर सवाल उठाए। कुछ ने कहा कि यह एआई वीडियो लग रहा है, जबकि अन्य ने लिखा कि ऐसे झूठे वीडियो शेयर नहीं करने चाहिए। यह बहस सोशल मीडिया पर लगातार जारी है और लोगों के बीच यह चिंता भी बढ़ा रही है कि कितने वीडियो असली होते हैं और कितने डिजिटल तकनीक से बनाए जाते हैं।

Viral Story: महिला ने पाइनएप्पल छीलकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 11 सेकंड में काटा पूरा फल

जंगल में लापरवाही बरतना खतरनाक

जंगल में मनोरंजन करते समय लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञ और वन्यजीव प्रेमी हमेशा कहते हैं कि जंगल जानवरों का घर है, और इंसानों को वहां सावधानीपूर्वक रहना चाहिए। इस वीडियो ने यह संदेश जोरदार तरीके से दिया कि रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 February 2026, 3:29 PM IST