पति चाहिए या फुल-टाइम वीडियो एडिटर? इन्फ्लुएंसर लड़की के शादी वाले विज्ञापन की अनोखी शर्तों ने उड़ाए नेटिजन्स के होश

अखबार में छपे एक अनोखे शादी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन्फ्लुएंसर लड़की ने दूल्हे के लिए रील्स बनाने, वीडियो एडिटिंग आने और 'MOI-MOI' जैसे ट्रेंड्स की समझ होने जैसी शर्तें रखी हैं। पढ़िए वायरल खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 August 2026, 2:48 PM IST
google-preferred

New Delhi: आमतौर पर जब लोग शादी का विज्ञापन देते हैं, तो उसमें अच्छी सरकारी नौकरी, मोटी सैलरी, पारिवारिक पृष्ठभूमि या कद-काठी जैसी बातें लिखी होती हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे अखबार के एक स्क्रीनशॉट ने शादी के इन सभी पुराने पैमानों को बदलकर रख दिया है। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने होने वाले जीवनसाथी की तलाश के लिए ऐसी विचित्र शर्तें रखी हैं, जिन्हें पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

कैमरा फ्रेंडली हो दूल्हा और आती हो वीडियो एडिटिंग

अखबार में रिया नाम की एक इन्फ्लुएंसर द्वारा दिए गए इस विज्ञापन के मुताबिक, उसे ऐसा लड़का चाहिए जो कैमरे के सामने जरा सा भी न शर्माए। होने वाला पति उसके साथ हर वक्त रिलेशनशिप रील्स बनाने को तैयार रहे और उसे 'MOI-MOI' जैसे ट्रेंडिंग कंटेंट का पूरा आइडिया हो। इतना ही नहीं, होने वाले दूल्हे को Premiere Pro जैसे हैवी सॉफ्टवेयर पर व्लॉग्स और वीडियो एडिट करना भी आना चाहिए।

वेब सीरीज देखने की शर्त और जॉइंट फैमिली से परहेज

अपनी शर्तों की लिस्ट में लड़की ने यह भी साफ लिखा है कि लड़का जॉइंट फैमिली (संयुक्त परिवार) से नहीं होना चाहिए। साथ ही उसने एक मजेदार चेतावनी भी दी है। लड़की ने लड़कों को सलाह दी है कि उससे संपर्क करने से पहले Amazon miniTV की सीरीज ‘Half Love Half Arranged’ जरूर देख लें, ताकि उन्हें पहले ही समझ आ जाए कि लड़की को किस तरह के लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

“30-30 करवा दो…” जिसको लगी गोली, दरोगा साहब उसी से मांगे पैसे, वीडियो वायरल हुई तो…

नेटिजन्स बोले- 'यह शादी नहीं, नौकरी का ऑफर है'

यह विज्ञापन जैसे ही इंस्टाग्राम पर @findingoodads नाम के पेज पर शेयर हुआ, वायरल हो गया। इस पर लोगों के बेहद मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "यह दूल्हे की तलाश नहीं, बल्कि बिना सैलरी वाला फुल-टाइम जॉब ऑफर है।" वहीं दूसरे ने पूछा, "इन्हें पति चाहिए या वीडियो एडिटर?" हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि लड़की को अपनी पसंद और करियर को लेकर पूरी स्पष्टता है।

Location :  New Delhi

Published :  26 August 2026, 2:48 PM IST

Related News

Advertisement