यह क्या देख लिया भाई! फ्राइड चिकन खाते ही शख्स के मुंह से निकला छी, फूड ब्रांड पर ठोका करोड़ों का केस, जानिए पूरा मामला

अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक कपल के फ्राइड चिकन में कथित तौर पर कंडोम जैसी अजीब चीज मिलने पर उन्होंने मशहूर फास्ट-फूड कंपनी Popeyes पर 15 लाख डॉलर का मुकदमा ठोक दिया है। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 August 2026, 4:15 PM IST

New Delhi: बाहर का खाना खाने वाले लोगों के लिए एक डराने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक मशहूर फास्ट-फूड चेन 'Popeyes' के चिकन में कथित तौर पर कंडोम मिलने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और लोग अब बाहर का खाना खाने से डरने लगे हैं।

चिकन काटते ही उड़े होश

मामला 25 जुलाई का है। जस्टिन हावर्ड और डेनियल मैककिनन नाम के कपल ने ह्यूस्टन के एक 'Popeyes' आउटलेट से फ्राइड चिकन खरीदा था। जब जस्टिन चिकन का एक टुकड़ा काटकर खाने लगे, तो उन्हें उसके अंदर कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी। कपल का दावा है कि वह चीज बिल्कुल कंडोम जैसी थी, जो चिकन के अंदर बुरी तरह फंसी हुई थी।

‘साहब, बस दो घंटे कमाने आता हूं’, सड़क पर फेंके खाने के बाद रोते दुकानदार का Video हुआ Viral, Social Media पर बरसे लोग

कर्मचारियों ने नहीं की मदद, उड़ाया मजाक

कपल का आरोप है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर तुरंत रेस्टोरेंट पहुंचे, तो वहां के कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर हंसा। स्टाफ ने मामले को सुलझाने के लिए केवल नया चिकन देने की कोशिश की। हालांकि, काफी विरोध के बाद उन्हें पैसे तो वापस मिल गए, लेकिन रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इस गंभीर मामले पर कोई ठोस जांच नहीं की।

कोर्ट पहुंचा मामला, मांगी बड़ी रकम

इस घटना से डरे और परेशान कपल ने 3 अगस्त को हैरिस काउंटी जिला अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। उन्होंने 'Popeyes' की मुख्य कंपनी और स्थानीय फ्रेंचाइजी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। कपल ने मानसिक तनाव और फूड सेफ्टी के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 15 लाख डॉलर से अधिक) के हर्जाने की मांग की है।

‘जहां डालना है वहां डाल दो’: रैपिडो ड्राइवर ने मैप छोड़कर चुना सूनसान रास्ता, विरोध करने पर लड़की को उतारा बीच रास्ते; Video Viral

सोशल मीडिया पर जनता हैरान

यह अजीबोगरीब मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की मजेदार और हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि बड़े ब्रांड्स में ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने बाहर का खाना हमेशा के लिए बंद कर दिया है। हालांकि, अदालत के फैसले के बाद ही साफ होगा कि सच्चाई क्या है।

Location :  New Delhi

Published :  11 August 2026, 4:15 PM IST