Viral Video: पहले बताया मशीन में खराबी, फिर नेटवर्क का बहाना! पुलिस के सामने कर्मचारी की बदली कहानी देखकर चौंक जाएंगे

दिल्ली के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवक को पहले मशीन खराब होने का हवाला देकर पेट्रोल नहीं दिया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही कर्मचारी ने नेटवर्क की समस्या बताई और बाइक में तेल भर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 November 2026, 4:56 PM IST

New Delhi: सोचिए, आप एक पेट्रोल पंप में तेल भरवाने गए हैं और वहां कर्मचारी कहे दें कि तेल नहीं है तो आपको कैसा लगेगा। जबकि आपको पता है कि वह कर्मचारी आपसे सफेद झूठ बोल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप जाता है, पर वहां के कर्मचारी तेल भरने से मना कर देते हैं।

पेट्रोल पंप के कर्मचारी तेल भरने की वजह मशीन में गड़बड़ी बताते हैं। वहीं जब तेल भरवाने के लिए पुलिस उसी पेट्रोल पंप में पहुंचती है तो कर्मचारी का बयान तुरंत बदल जाता है। तब वह कहता है कि पेमेंट में तकनीकी प्रॉब्लम आ रही थी।

इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल

निकास्ता नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर की और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की पोल खोल दी। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह पेट्रोल पंप में खड़ा था और उसने वीडियो में बताया कि कर्मचारी तेल डालने के लिए बाहर नहीं आ रहे हैं। वहां के बंदे मशीन जाम की बात कर रहे हैं।

बेटी के सामने चीनी महिला को गले लगाते दिखे एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, वायरल तस्वीरों ने खोला बड़ा राज

इसके बाद यूजर कहता है कि अब देखना कैसे ये तेल डालते हैं। जिसके बाद वीडियो में पुलिस वालों की शानदार एंट्री होती है। जब पुलिस वाले कर्मचारियों से सवाल करते हैं कि क्या पेट्रोल पंप में तेल नहीं है? तब एक कर्मचारी कहता है कि तेल है, पर नेटवर्क में प्रॉब्लम आ रही है।

Instagram
😎 44⚡ (@nikasta_04) • Instagram reel
736K likes, 5,652 comments - nikasta_04 on November 15, 2026: “7m viwes 🥷.#vairl”.

पुलिस की एंट्री से कर्मचारियों की उड़ी नींद

युवक की इस हरकत से पेट्रोल पंप में मौजूद सभी कर्मचारी हैरान हो जाते हैं। और जब पुलिस वाले चले जाते हैं तो कर्मचारी यूजर से पूछता है ‘100 नंबर डॉयल कर दिए क्या?’ पुलिस की एंट्री से ऐसा ही लग रहा है कि यूजर ने ही पुलिस को बुलाया और कर्मचारियों की शिकायत की।

यूजर की हरकत दर्शक को आई पसंद

बता दें कि वो कर्मचारी यूजर को कहता है कि आप बहुत पागल हो यार। फिर वह उसकी बाइक में भी पेट्रोल डाल देता है। यह पूरा मोमेंट एक मिनट से कम का है, जिसमें कुल 85 लाख व्यूज़ आए हुए हैं। वहीं इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

‘गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा’ अनंत सिंह की समधन ने ऐसा क्या कहा कि वायरल हो गया वीडियो?

व्यूअर्स ने जमकर किए कमेंट

व्यूअर्स को इस बंद की हरकत काफी पसंद आई है,जिसका अंदाजा आप व्यूज से लगा सकते हैं। इस वीडियो ने 15 घंटे में 85 लाख व्यूज कमा लिए। यहीं नहीं इस वीडियो में काफी लोगोंने कमेंट भी किया है। एक व्यूअर लिखता है कि यह कानून के प्रति जागरूकता है। वहीं दूसरे व्यूअर ने लिखा कि कम क्वालिटी वाले वीडियो को कभी स्किप ना करें। वहीं कुछ व्यूअर्स कहते हैं कि ऐसे ही हिम्मत रखना भाई।

Location :  New Delhi

Published :  16 November 2026, 4:56 PM IST