‘टीटीई है या वॉचमैन?’ पाकिस्तानी ट्रेन के 1AC में टिकट चेकिंग का वीडियो वायरल, यूनिफॉर्म देख भारतीयों ने लिए मजे

पाकिस्तानी ट्रेन के 1AC में टिकट चेक करते TTE का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गदर मचा रहा है। खाकी सफारी सूट में दिखे TTE के लुक को देखकर भारतीय यूजर्स ने बस कंडक्टर और चौकीदार से तुलना करते हुए मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 August 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों पाकिस्तान रेलवे का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो किसी आम डिब्बे का नहीं, बल्कि पाकिस्तानी ट्रेन के सबसे प्रीमियम यानी बिजनेस क्लास (1AC) का बताया जा रहा है। क्लिप में एक टीटीई (TTE) यात्रियों के टिकट स्कैन करता हुआ नजर आ रहा है।

टिकट जांचने का तरीका तो बिल्कुल प्रोफेशनल है, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उसकी ड्रेस पर पड़ती है, नेटिजंस अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। खाकी रंग के सफारी सूट में मुस्तैद इस टीटीई का लुक अब इंटरनेट पर चर्चा का मुख्य केंद्र बन चुका है।

भारतीय यूज़र्स के मजेदार रिएक्शन्स और 'ट्रॉलिंग'

भारतीय रेलवे में जहां टीटीई का कोट-पैंट और टाई वाला लुक एकदम किसी 'साहब' जैसा रौबदार दिखता है, वहीं पाकिस्तानी टीटीई का यह खाकी अवतार भारतीय यूज़र्स को पच नहीं रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pk Trains (@pktrains)

किसी यूजर ने लिखा, "यह ट्रेन का टीसी है या किसी हाई-राइज सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड?" वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारे यहां तो डाकिया (पोस्टमैन) और बस कंडक्टर भी इनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट यूनिफॉर्म पहनते हैं।"

लाखों व्यूज और दोनों देशों के रेलवे का बड़ा अंतर

इस वायरल क्लिप को इंस्टाग्राम पर `@pktrains` नाम के पेज से अपलोड किया गया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जहां एक तरफ इस वीडियो का मजा लिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के रेलवे नेटवर्क का अंतर भी साफ दिखता है।

सामने कटिंग, पीछे कुछ और: अलीगढ़ में सैलून की आड़ में चल रहा था काला खेल, वायरल वीडियो ने खोले कई राज

भारत के पास 1.26 लाख किलोमीटर से बड़ा विशालकाय रेल नेटवर्क और 7,300 से अधिक स्टेशन हैं, वहीं पाकिस्तान महज 11,881 किलोमीटर ट्रैक और 450 स्टेशनों के भरोसे अपनी रेल चला रहा है। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस के इस बड़े अंतर ने सरहद पार एक बार फिर बहस और मनोरंजन का नया दौर शुरू कर दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  18 August 2026, 3:55 PM IST

Related News

Advertisement