
नाले में कूदा दंपति, जुटी भीड़ (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: नोएडा में बुधवार की सुबह एक दिलदिलाने वाला मामला देखने को मिला। घर के क्लेश में एक दंपति ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी वजह से हर कोई हैरान हो गया। घर में लड़ाई हुई तो पति-पत्नी दोनों नाले में कूद गए। दोनों ने सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ में इस घटना को देख लिया और रस्सी फेंककर दोनों को नाले से बाहर निकाला।
यह मामला नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्थित बरौला गांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नाले में कूदने वाले दोनों पति-पत्नी थे। बताया जा रहा है कि दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, लेकिन घरेलू क्लेश इतना बढ़ जाएगा किसी ने सोचा तक नहीं था।
विवाद हुआ तो दोनों पति-पत्नी नाले में कूद गए। वहां आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस घटना को देखा और मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ ने बिना देरी किए बहादुरी दिखाई। नाले में दो मोटी-मोटी रस्सी फेंकी और दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाला। दोनों की जान खतरे से बाहर है, लेकिन सवाल खड़ा होता है कि क्या घरेलू क्लेश में इतना बड़ा कदम उठाना सही है? एक नहीं बल्कि दोनों ही नाले में कूद गए।
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में घरेलू कलह से तंग आकर पति-पत्नी ने नाले में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और बहादुरी से दोनों की जान सुरक्षित बचा ली गई। #NoidaNews #DomesticDispute #CoupleSuicideAttempt @noidapolice pic.twitter.com/QHE3vQOgbW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 29, 2026
यह एक गंभीर और चिंता का विषय है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि उनको कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि किस बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और संभव हुआ तो उसका समाधान करने की भी कोशिश की जाएगी। जिसकी वजह से आगे ऐसी घटना ना हो सके।
Location : Noida
Published : 29 July 2026, 11:34 AM IST