हिमाचल के पहाड़ों से अचनाक बहने लगी ‘बर्फ की नदी’, Viral Video ने दुनिया को किया हैरान

हिमाचल प्रदेश के मिंधल गांव से सामने आए वायरल वीडियो में पहाड़ से बर्फ नदी की तरह बहती दिखी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। भारी हिमपात के बाद हुई इस प्राकृतिक घटना ने प्रशासन को अलर्ट पर रखा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 January 2026, 4:20 PM IST

Shimla: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में पहाड़ की ढलान से बर्फ ठीक नदी की तरह बहती दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।

अचानक बहने लगी बर्फ की नदी

यह घटना हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी के मिंधल गांव की बताई जा रही है। यहां हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण जमी हुई बर्फ अचानक खिसकने लगी और देखते ही देखते पहाड़ से बर्फ की मोटी परत बहने लगी। यह दृश्य जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी माना जा रहा है। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित नजारे से स्तब्ध रह गए और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई।

केरल में सड़क के बीच नमाज़ पढ़ती महिला का Video Viral, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

किसने शेयर किया वीडियो?

इस अद्भुत प्राकृतिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि हिमालय में आखिरकार अच्छी बर्फबारी देखने को मिली है और अब पानी की जगह नदी में बर्फ बहती दिखाई दे रही है। वीडियो के वायरल होते ही हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और प्रकृति की इस ताकत पर हैरानी जता रहे हैं।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक चेतावनी पद्धति अपनाते हुए सीटियां बजाईं, ताकि आसपास के लोगों को गिरती बर्फ से सतर्क किया जा सके। यह तरीका पांगी जैसे आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी के लिए वर्षों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। भारी हिमपात के चलते क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। पूरे हिमाचल प्रदेश में 800 से अधिक सड़कें अवरुद्ध होने की खबर है।

Watch Video: अंतिम संस्कार भी बेहाल व्यवस्था के भरोसे, बजट निकला पर अधूरा रह गया अंत्येष्टि स्थल

क्यों हुई ऐसी घटना?

विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में इस तरह की घटनाएं तब होती हैं, जब लंबे समय तक सूखे के बाद अचानक भारी हिमपात होता है। अत्यधिक बर्फ जमा होने और गुरुत्वाकर्षण बल के कारण बर्फ की परतें खिसकने लगती हैं, जिससे ‘बर्फ की नदी’ जैसा दृश्य बनता है।

हालांकि यह नजारा देखने में बेहद आकर्षक लगता है, लेकिन ऐसे हिम प्रवाह बेहद खतरनाक होते हैं और जान-माल के नुकसान का बड़ा कारण बन सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Location : 
  • Shimla

Published : 
  • 29 January 2026, 4:20 PM IST